---Advertisement---

Pakistan Iran Air Strike: पाकिस्तान के हमले से ईरान के कई ठिकाने तबाह, बलूचिस्तान में हुए स्ट्राइक का दिया जवाब

Pakistan Iran Air Strike पाकिस्तान ने गुरूवार को ईरानी क्षेत्र के भीतर कई ठिकानों पर हवाई हमले किए।आतंकी गुट बीएलए(BLA) को निशाना बनाकर हमला किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 18, 2024 11:46 पूर्वाह्न

Pakistan Iran Air Strike
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Iran Air Strike: बलूचिस्तान में ईरान की घातक मिसाइल ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान ने गुरूवार को ईरानी क्षेत्र के भीतर कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। जिसमे कई आतंकी मारे गए। ये हमले ईरान की तरफ से बलूचिस्तान में किए गए हमले के एक दिन बाद हुआ। जिसके बाद पाकिस्तान ने करारा जवाब देने की बात कही थी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल ईरान ने पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश अल अदल के दो ठिकानों पर मंगलवार को मिसाइल से निशाना बनाया था। इस पर पाकिस्तान ने दावा किया था कि इसमे दो बच्चों की मौत हुई थी। ईरान के अग्रेजी न्यूज चैनल ने बताया कि ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इसको अंजाम दिया था। हालांकि पाकिस्तान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और जवाबी कार्रवाई की बात भी कही थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने पलटवार करते हुए जवाबी कार्रवाई की।

पाकिस्तान ने ईरान के ठिकानों पर किया हमला

पाकिस्तानी मीडिया की जानकारी के अनुसार ईरान में आतंकी गुट बीएलए(BLA) को निशाना बनाकर हमला किया गया है। पाकिस्तान की सीमा से लगे ईरान के अशांत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर जनरल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिणपूर्वी ईरानी शहर सारावन में सिलसिलेवार विस्फोट हुए। अधिकारी ने सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी से बात करते हुए विस्फोटों की पुष्टि की और कहा कि कारण निर्धारित करने के लिए जांच चल रही है।

आपको बताते चले कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों की सीमा पार हमले वाले आतंकवादी समूहों को पनाह देने का आरोप लगते रहते है। लगभग 900 किलोमीटर लंबी साझा सीमा लंबे समय से इस्लामाबाद और तेहरान दोनों के लिए सुरक्षा चिंताओं का स्त्रोत रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026