---Advertisement---

Baba Siddique के हत्यारों ने यूट्यूब देख सीखा गोली चलाना! बलात्कार से लेकर हत्या तक, इंटरनेट वरदान या अभिशाप? पढ़े पूरी रिपोर्ट

Baba Siddique: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री Baba Siddique की हत्या को लेकर मुंबई पुलिस हर रोज नए खुलासे कर रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने गोली चलाना यूट्यूब से सीखा और वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा आरोपियों को 2 लाख रूपये ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 16, 2024 11:57 पूर्वाह्न

Baba Siddique
Follow Us
---Advertisement---

Baba Siddique: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री Baba Siddique की हत्या को लेकर मुंबई पुलिस हर रोज नए खुलासे कर रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने गोली चलाना यूट्यूब से सीखा और वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा आरोपियों को 2 लाख रूपये और 2 मोबाइल फोन भी मुहैया कराए गए थे। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आज के युग के लिए इंटरनेट वरदान है या अभिशाप? क्योंकि रेप से लेकर हत्या तक, हर बार इंटरनेट इसका मुख्य कारण बनता जा रहा है।

पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक एनसीपी नेता Baba Siddique को मारने आए आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। हालांकि दोनों को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा Baba Siddique के मर्डर की प्लानिंग 3 महीने पहले से ही पुणे में की जा रही थी। इसके अलावा हत्यारों ने यूट्यूब की मदद से गोली चलाना सीखा। वहीं आरोपियों को 2 लाख रूपये भी दिए गए थे।

मुंबई पुलिस ने Baba Siddique की हत्या पर किए कई अहम खुलासे

बीते दिन मंगलवार यानि 15 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में Baba Siddique की हत्या पर कई अहम जानकारी देते हुए कहा कि “बाबा सिद्दीकी को मारने की योजना 3 महीने पहले ही शुरू हो गई थी, आरोपी कई बार बिना हथियार के बाबा सिद्दीकी के घर गए थे”। सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार चौथा आरोपी हरीश बिचौलिये के रूप में काम करता था। हरीश ने ही गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को 2 लाख रुपये दिये थे”।

क्या आज के युग में इंटरनेट एक अभिशाप है?

मुंबई पुलिस ने Baba Siddique की हत्या को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है और कहा कि आरोपियों ने यूट्यूब की मदद से गोली चलाना सीखा। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इंटरनेट आज के युग में एक अभिशाप बन गया है? आए दिन ऐसी कई खबरे सामने आती है जहां फर्जी डॉक्टर यूट्यूब देखकर ऑपरेशन करता है जिसके कारण उसकी मौत हो जाती है। इसके अलावा इंटरनेट पर मौजूद पोर्नोग्राफी के कारण रेप के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जो एक चिंता का विषय है।

इंटरनेट एक वरदान

गौरतलब है कि इंटरनेट आज के आधुनिक युग के लिए सबसे अहम कड़ी है। चंद सैकेंड में मैसेज पहुंचाने से लेकर पैसे ट्रांसफर तक इंटरनेट की मदद से जीवनशैली काफी आसान हो गई है। यह कहना गतल नहीं होगा कि आज के आधुनिक युग के लिए इंटरनेट एक वरदान है, अगर उसका इस्तेमाल सही तरीकों से किया जाए तो।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026