---Advertisement---

महिलाओं पर बिगड़े Bageshwar Baba के बोल, कहा-‘सिंदूर और मंगलसूत्र नहीं…मतलब प्लॉट खाली’

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बीते कुछ समय में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। लेकिन, विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। अब एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उनका ये बयान महिलाओं को लेकर है, ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 17, 2023 12:40 अपराह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 6:10 अपराह्न

bageshwar baba
Follow Us
---Advertisement---

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बीते कुछ समय में उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। लेकिन, विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। अब एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है।

उनका ये बयान महिलाओं को लेकर है, जिस पर उन्हें खूब भला बुरा सुनाया जा रहा है। उनके इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके विरोध में कई महिलाओं ने आपत्ति दर्ज करवाई है।

महिलाओं पर बिगड़े धीरेंद्र शास्त्री के बोल

दरअसल, बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री का एक कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया था, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कहते दिख रहे हैं, ” मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है तो हम यह समझते हैं कि यह प्लॉट अभी खाली है।”

‘सिंदूर-मंगलसूत्र नहीं..मतलब प्लॉट खाली’

धीरेंद्र शास्त्री आगे कहते हैं, ” यदि, मांग का सिंदूर भर गया हो और गले में मंगलसूत्र लटका हो तो हम दूर से ही देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है। ” वीडियो में कार्यक्रम के दौरान महिलाएं भी दिख रही हैं तो उनके इस बयान पर खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर कई महिलाएं उनके इस बयान का विरोध कर रही हैं।

महिलाओं ने किया बयान का विरोध

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद लगातार उनका विरोध हो रहा है। कई महिलाओं उनके इस बयान पर गुस्सा जाहिर किया है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ” ऐसी बातें करने वाले न तो संत हो सकते हैं और ना ही कथावाचक।”

‘ऐसे लोगों को फांसी दे देनी चाहिए’

वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्वीट कर लिखा, ” हमें भी पता लगाना है कौन-कौन से प्लॉट खाली हैं। पहनो तुम भी मंगलसूत्र और भरो मांग… बाबा बना दिया गया है। शर्म आती है कि महिलाएं किस समाज में रह रही हैं। सच में भाग्यहीन हैं।” वहीं, धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी दे देनी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026