---Advertisement---

स्वतंत्रता का वो नायक जिसने कभी हार नहीं मानी, Bal Gangadhar Tilak ये 10 Quotes बदल देंगे आपका जीवन

Bal Gangadhar Tilak: बाल गंगाधर तिलक की पुण्य तिथि के मौके पर हम आपको उनके ऐसा 10 कोट्स के बारे में बताएंगे जो आपका जीवन बदल देंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 1, 2023 12:17 अपराह्न

Bal Gangadhar Tilak
Follow Us
---Advertisement---

Bal Gangadhar Tilak: बाल गंगाधर तिलक की पुण्य तिथि हर वर्ष 1 अगस्त 1920 को मनाई जाती है। आज ही के दिन वे इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके करीबी उन्हें ‘लोकमान्य’ कहकर भी बुलाया करते थे। जिसका अर्थ है ‘लोगों द्वारा स्वीकृत’।

‘भारतीय अशांति के जनक’ थे बाल गंगाधर तिलक

बाल गंगाधर तिलक एक भारतीय राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, स्वराज के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे। बाल गंगाधर तिलक को अंग्रेजों द्वारा ‘भारतीय अशांति के जनक’ की उपाधि दी गई थी और वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी और सबसे सक्रिय नेता थे। उन्हें महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे नेताओं के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए भी जाना जाता है।

युवाओं में जलाई थी स्वतंत्रता की लौह

न जाने कितने युवाओं में उन्होंने स्वतंत्रता की लौह जलाई थी। आज उनकी पुण्य तिथि के मौके पर हम आपको उनके ऐसा 13 कोट्स के बारे में बताएंगे जो आपका जीवन बदल देंगे। अगर कभी भी जीवन में आपका मनोबल डगमगाए तो इन कोट्स को पढ़ लीजिएगा, आप फिर ऊर्जा से भर उठेंगे।

ये 10 Quotes बदल देंगे आपका जीवन

  • कमजोर नहीं बल्कि शक्तिशाली बनें और यह विश्वास रखें की ईश्वर हमेशा आपके साथ है।
  • महान उपलब्धियां कभी भी सरलता से नहीं मिलती और सरलता से मिली उपलब्धियां महान नहीं होतीं।
  • प्रातः काल में उदय होने के लिए ही सूरज संध्या काल के अंधकार में डूब जाता है और अंधकार में जाए बिना प्रकाश प्राप्त नहीं हो सकता।
  • यदि भगवान छुआछूत को मानता है, तो मैं उसे भगवान नहीं कहूँगा।
  • मुश्किल समय में खतरों और असफलताओं से बचने का प्रयास मत कीजिए, वे तो निश्चित रूप से आपके मार्ग में आयेंगे ही।
  • हम हमारे सामने सही रास्ते के प्रकट होने के इंतजार में अपने दिन खर्च करते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि रास्ते इंतजार करने के लिए नहीं, बल्कि चलने के लिए बने हैं।
  • महान उपलब्धियां कभी भी सरलता से नहीं मिलती और सरलता से मिली उपलब्धियां महान नहीं होतीं।
  • आपका लक्ष्य किसी जादू से नहीं पूरा होगा, बल्कि आपको ही अपना लक्ष्य प्राप्त करना पड़ेगा।
  • एक बहुत प्राचीन सिद्धांत है कि, ईश्वर उन्हीं की सहायता करता है, जो अपनी सहायता स्वयं करते हैं।
  • जीवन एक ताश के खेल की तरह है, सही पत्तों का चयन हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन ताश के पत्तों के साथ अच्छा खेलना हमारी सफलता को निर्धारित करता है।
  • जब लोहा गरम हो तभी उस पर चोट कीजिये, आपको निश्चय ही सफलता का यश प्राप्त होगा।
  • ईश्वर कठिन परिश्रम करने वालों के लिए ही अवतार लेते है ना की आलसी व्यक्तियों के लिए, इस लिए कार्य करना आरंभ करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 17, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026