---Advertisement---

G20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, जो बाइडेन के काफिले में शामिल गाड़ी के ड्राइवर ने कर दी ये बड़ी गलती

G20 summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले के लिए हायर ड्राइवर ने एक बड़ी गलती कर दी। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 10, 2023 6:43 अपराह्न

Joe Biden
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हो गया है। विदेशी मेहमान भी अब भारत से अपने देशों के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी बीच आज (10 सितंबर) सुबह एक ऐसी घटना पेश आई, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर पाएंगे। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की सूरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली। हालांकि, बाद में सुरक्षाकर्मियों ने इस चूक को पकड़ लिया। इस चूक की वजह था, जो बाइडेन के काफिले की गाड़ी का ड्राइवर, जिसकी लापरवाही से कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी।

ड्राइवर की ये चूक पड़ सकती थी भारी

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले के लिए एक ड्राइवर को हायर किया गया था। वो ड्राइवर गाड़ी में प्राइवेट पैसेंजर को लेकर होटल ताज मान सिंह पहुंच गया था। एर्टिगा गाड़ी पर सिक्योरिटी से जुड़े तमाम स्टीकर लगे हुए थे। जो बाइडेन के काफिले के लिए कुछ गाड़िया अमेरिका से आई है, तो कुछ गाड़ियां भारत से मुहैया कराई गई है।

काफिले की गाड़ी में बैठा लिया प्राइवेट पैसेंजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह एर्टिगा गाड़ी के इस ड्राइवर को इसके रेगुलर कस्टमर ने होटल ताज मान सिंह जाने के लिए कॉल किया। इस गाड़ी को बाइडन के काफिले के साथ चलना था, लेकिन ड्राइवर अपने रेगुलर कस्टमर के फोन आने पर उसे लोधी एस्टेट से पिक कर ताज मान सिंह ले गया। जहां तैनात सिक्योरिटी ने उसे पकड़ लिया।

इस घटना के आरोपी ड्राइवर और सवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया। सवारी को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जिसके बाद आरोपी ड्राइवर की गाड़ी को काफिले से हटा दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026