---Advertisement---

‘लड़कियां पहले कपड़ा पहनती..,’ प्रगति यात्रा में स्त्री परिधान पर Nitish Kumar के बिगड़े बोल? Tejashwi Yadav ने साधा निशाना

Nitish Kumar: बिहार में सीमांचल से लेकर चंपारण और देश के विभिन्न हिस्सों में आज 'स्त्री परिधान' को लेकर चर्चा का बाजार गर्म नजर आ रहा है। दरअसल, नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान स्त्री-परिधान को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दे दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 18, 2025 5:01 अपराह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: बिहार में सीमांचल से लेकर चंपारण और देश के विभिन्न हिस्सों में आज ‘स्त्री परिधान’ को लेकर चर्चा का बाजार गर्म नजर आ रहा है। दरअसल, नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान स्त्री-परिधान को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दे दिया है। नीतीश कुमार ने महिलाओं से मुलाकात करते हुए कहा कि “पहले कोई लड़की कपड़ा पहनी थी ठीक। अब कितना बढ़िया हो गया हैं। पहले की अपेक्षा में अब स्थिति कितनी बदल गई है।” स्त्री परिधान को लेकर Nitish Kumar द्वारा दिए इस बयान पर RJD नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि “स्त्री परिधान वैज्ञानिक मत बनिए। आप 𝐂𝐌 हैं, वुमेन फैशन डिजाइनर नहीं।”

मुख्यमंत्री Nitish Kumar की टिप्पणी पर बिफरे Tejashwi Yadav

RJD नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ‘स्त्री परिधान’ को लेकर नीतीश कुमार की टिप्पणी पर पलटवार किया है। Tejashwi Yadav के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पहले बिहार की बेटियां कपड़े ही नहीं, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सम्मान भी पहनती थीं नीतीश कुमार जी। ‘स्त्री परिधान वैज्ञानिक’ मत बनिए। आप 𝐂𝐌 हैं, 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 𝐅𝐚𝐬𝐡𝐢𝐨𝐧 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 नहीं। ‘स्त्री परिधान विशेषज्ञ’ बनकर अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन बंद कीजिए। ये बयान नहीं, बिहार की आधी आबादी का सीधा अपमान है।” Nitish Kumar की टिप्पणी पर तेजस्वी यादव द्वारा किए गए इस करारे प्रहार को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। दावा किया जा रहा है कि RJD, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टिप्पणी को लेकर एक खास मुहिम का संचालन कर JDU-BJP गठबंधन को लगातार निशाना साध सकती है।

स्त्री परिधान पर ऐसा क्या बोल गए नीतीश कुमार?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दौरान बेगूसराय में जीविका दीदियों से बात करते हुए बड़ी बात कह दी। उन्होंने पूर्व और वर्तमान का तुलना करते हुए कहा कि “पहले कोई लड़की अच्छा कपड़ा पहनती थी जी। अब लड़कियां अच्छा कपड़े पहनती हैं और उनके बोलने का तरीका भी अच्छा हो गया है। पहले वे बोल भी नहीं पाती थीं, लेकिन अब बहुत अच्छा बोल रही हैं।” सीएम Nitish Kumar की इस टिप्पणी का आशय विपक्ष की सरकार पर निशाना साधना था। हालांकि, बिहार सीएम अपने ही बिछाए जाल में खुद ही फंसते नजर आ रहे हैं। उनकी टिप्पणी के लिए सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026