---Advertisement---

Bihar में बड़े उलटफेर के आसार! Nitish Kumar ही नहीं, BJP के लिए भी खतरा हैं Tejashwi Yadav, CM फेस पर सर्वे में खुला पोल

Bihar Politics में बड़े उलटफेर के आसार हैं। दरअसल, सीवोटर की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर जैसे धुरंधरों को सीएम फेस की रेस में पीछे छोड़ दिया है। बिहार पॉलिटिक्स में तेजस्वी यादव निर्विवाद रूप से उभरते चेहरे के रूप में सामने आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 1, 2025 6:40 अपराह्न

Bihar Politics
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Politics: दो-दो हाथ की तैयारी में सियासी धुरंधर जुट गए हैं। स्थान है बिहार की पावन धरा। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व सीवोटर ने सीएम फेस को लेकर एक सर्वे किया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस सर्वे में बाजी मारते हुए सभी धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें सम्राट चौधरी, Nitish Kumar और प्रशांत किशोर जैसे धुरंधर शामिल हैं। सीवोटर की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बिहार पॉलिटिक्स में बड़े सियासी उलटफेर के आसार जताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि Tejashwi Yadav न सिर्फ सीएम नीतीश कुमार, बल्कि BJP के लिए भी खतरे की घंटी हैं। Bihar Politics के इस बदले समीकरण ने कई नए सवालों को जन्म दे दिया है। ऐसे में आइए उन सवालों और बदले राजनीतिक समीकरण के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश करते हैं।

Bihar Politics में तेजी से बढ़ता Tejashwi Yadav का कद!

निर्विवाद रूप से राजनीति में तेजी से तेजस्वी यादव का कद बढ़ रहा है। सीवोटर की एक सर्वे के मुताबिक बिहार की 41 फीसदी जनता की पसंद तेजस्‍वी यादव हैं। वहीं 18 फीसदी लोग नीतीश कुमार को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को क्रमश: 8 और 15 फीसदी लोग सीएम बनाने चाहते हैं। ऐसे में सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक ये स्पष्ट है कि Tejashwi Yadav का कद तेजी से बिहार पॉलिटिक्स में बढ़ रहा है। तेजस्वी न सिर्फ नीतीश कुमार, बल्कि BJP और प्रशांत किशोर के लिए भी खतरे की घंटी हैं। हम ये स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि महज एक सर्वे रिपोर्ट Bihar Politics की दशा-दिशा नहीं तय करेगी, लेकिन ये लगभग तय है कि तेजस्वी का उभार तेजी से हो सकता है।

बिहार पॉलिटिक्स में बड़ा उलटफेर के आसार!

बता दें कि यदि तेजस्वी यादव अपने कुशल नेतृत्व में RJD को सत्ता दिलाने में कामयाब हो पाते हैं, तो ये उनके लिए बड़ी सफलता होगी। सीवोटर की सर्वे रिपोर्ट कई संभावनाओं की ओर इशारा कर रही है। रिपोर्ट में युवाओं और किसानों की नाराजगी का भी जिक्र है। सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 50 प्रतिशत लोग मौजूदा सरकार से नाराज हैं। ऐसे में यदि RJD गठबंधन सत्ता वापसी करती है, तो ये Bihar Politics में बड़ा उलटफेर होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026