---Advertisement---

Bihar Shikshak Bharti: छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, प्राथमिक शिक्षक भर्ती के नियमों के लेकर अभ्यर्थियों ने काटा बवाल  

Bihar Shikshak Bharti: बिहार की राजधानी पटना में स्थित प्रसिद्ध गांधी मैदान में एक बार फिर माहौल अनियंत्रित हो गया है। खबरों की मानें तो यहां गुस्साए प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पुलिस की हाथा-पाई हुई है। दरअसल बिहार के छात्र “प्राथमिक शिक्षक भर्ती” के नियमों को लेकर काफी नाखुश हैं। वह मांग कर हैं कि ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 1, 2023 2:36 अपराह्न

Bihar Shikshak Bharti
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Shikshak Bharti: बिहार की राजधानी पटना में स्थित प्रसिद्ध गांधी मैदान में एक बार फिर माहौल अनियंत्रित हो गया है। खबरों की मानें तो यहां गुस्साए प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पुलिस की हाथा-पाई हुई है। दरअसल बिहार के छात्र “प्राथमिक शिक्षक भर्ती” के नियमों को लेकर काफी नाखुश हैं। वह मांग कर हैं कि बिहार सरकार वर्तमान शिक्षक भर्ती में पूर्ण रूप से बिहार डोमिसाइल नीति लागू करें। अब इससे होगा ये कि इस शिक्षक भर्ती में बाकी राज्यों के छात्र आवेदन नहीं कर पाएंगे। वहीं कुछ दिन पहले ही एक नोटिस जारी करके, बिहार सरकार ने सभी को समान अवसर देते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बाकि राज्यों के छात्रों को मौका दिया था। बस इसी बात को लेकर छात्रों में आक्रोश है। 

बिहार सरकार को छात्रों ने दी थी चेतावनी?

बता दें कि बिहार में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए 79943 पदों पर बहाली निकाली गई थी। जिसके आवेदन अभी फिलहाल चल रहे हैं। ऐसे में बिहार की सरकार कुछ दिन पहले ही नियमों में बदलाव करते हुए डोमिसाइल का रूल हटा लेती है। जिससे कि बिहार के छात्र इस बात से आगाह करते है, कि आप ऐसा न करें। ऐसे में परिणाम यह निकला कि छात्रों ने पटना के गांधी मैदान की तरफ कूच कर दिया। वह गांधी मैदान से राजभवन की तरफ पैदल मार्च की तैयारी में थे तभी पुलिस बल वहां उनका घेराव करती है। ऐसे में कुछ देर बाद देखते ही देखते पुलिस बल और छात्रों में हिंसक झड़प शुरु हो जाती है। फ़िलहाल अभी किसी की चोटिल होने की खबर नहीं है। पुलिस सभी छात्रों से अनुरोध कर रही है कि वह यहां से चले जाए। ऐसे में अब खबर आ रही है कि पुलिस बल के साथ-साथ दंगा नियंत्रण वैन भी लगा दिया गया है। वहीं छात्रों को अब गांधी मैदान से धीरे-धीरे बाहर निकलने दिया जा रहा है। दरअसल भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मैदान के सभी गेटों को बंद कर दिया था। इस दौरान मैदान के आस-पास काफी जाम की समस्या देखी गयी है। 

पुलिस ने मोर्चे को फ़ौरन संभाला ?

जानकारी के मुताबिक पुलिस बल को इस बात की आशंका थी कि छात्र धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में माहौल बीजगढ़ भी सकता है। जैसे ही छात्र मार्च के लिए इकट्ठा हो रहे थे तभी पुलिस ने उनका घेराव करना शुरू कर दिया। और गांधी मैदान के सभी गेट को फ़ौरन बंद कर दिया। हालाँकि इस दौरान छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच शिक्षक भर्ती को लेकर हिंसक झड़प भी हुई। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026