---Advertisement---

Hardwar Dubey Passes Away: BJP सांसद हरद्वार दुबे का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Hardwar Dubey Passes Away: BJP के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन हो गया है। दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 26, 2023 11:11 पूर्वाह्न

Haridwar Dubey Passes Away
Follow Us
---Advertisement---

BJP MP Haridwar Dubey Death: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे का निधन हो गया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हरिद्वार दुबे के बेटे प्रांशु दुबे ने इस बात की पुष्टि की है। हरद्वार दुबे के निधन से स्थानीय राजनीति और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके घर पर परिजनों और चाहने वालों का तांता लगा हुआ है।

ये भी पढे़ं: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

CM योगी ने जताया शोक

हरद्वार दुबे के निधन पर कई बड़े नेता शोक जता चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुबे के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “माननीय राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हरिद्वार दुबे जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।”

2020 में बने थे राज्यसभा सांसद

बता दें कि हरद्वार दुबे साल 2020 में राज्यसभा सांसद बने थे। बताया जाता है कि क्षेत्र के ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए BJP ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। इससे पहले वे दो बार उत्तर प्रदेश की आगरा छावनी विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके अलावा यूपी की कल्याण सिंह सरकार में उन्हें वित्त मंत्री भी बनाया गया था। उन्होंने अयोध्या समेत तीन जिलों में संघ प्रचारक के तौर पर भी काम किया था।

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर में सेना की बड़ी कार्रवाई, उपद्रवियों के 12 बंकर तबाह, आगजनी-तोड़फोड़ के मामले में 135 गिरफ्तार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 3 June 2026

जून 2, 2026

कल का मौसम 3 June 2026

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Lucknow News

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Lucknow-Kanpur Expressway

जून 2, 2026