---Advertisement---

Bengal रामनवमी हिंसा मामले में BJP-TMC आमने- सामने, CM Mamta ने लिया बड़ा एक्शन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में राज्य की सत्तारूढ़ टीएमसी और प्रमुख विपक्षी बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। विवाद को बढ़ता देख आज सीएम ने मामले की सीआईडी जांच के आदेश दे दिए है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 1, 2023 3:21 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में राज्य की सत्तारूढ़ टीएमसी और प्रमुख विपक्षी बीजेपी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकाल मंत्री स्मृति इरानी ने सीएम ममता बनर्जी पर हिंसा और पथराव करने वालों को बचाने का आरोप लगाया। तो सीएम ने बीजेपी पर ध्रुवीकरण कर राजनीतिक हित साधने की साजिश करने का आरोप लगाया है। विवाद को बढ़ता देख आज सीएम ने मामले की सीआईडी जांच के आदेश दे दिए है। बता दें हिंसा के बाद से ही हावड़ा के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही हावड़ा में धारा 144 लगा दी गई है।

जानें CID जांच देने की वजह

बता दें बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के मौके पर निकाले जा रहे जुलुस पर अचानक हुए पथराव ने बाद में हिंसा का रूप ले लिया। जिसके बाद दंगाईयों ने निजी तथा सार्वजनिक संपत्तियों को निशाना बनाते हुए भारी तोड़फोड़ की तथा सड़क पर खड़े दिखे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद हमलावर प्रमुख विपक्षी भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगा दिए। जिसके बाद आज 1 अप्रैल को सीएम ममता ने सीआईडी जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने कहा कि इस घटना में सीआईडी के स्पेशल ऑपरेशंस समूह सहित कई शाखाएं इसकी जांच करेंगी, और डीआईजी रैंक के अधिकारी इस जांच को लीड करेंगे। इसके साथ साथ प्रभावित इलाकों पुलिस की गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan में धमाकों के आरोपियों की रिहाई पर CM Gehlot ने AAG को हटाया, बोले- सरकार लेगी ये बड़ा कदम

इरानी ने साधा था सीएम पर निशाना

भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सीएम पर इस घटना के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि ‘हावड़ा में राम नवमी के जुलूस के दौरान पथराव हुआ। न्याय देने के बजाय ममता बंदोपाध्याय ने पत्थरबाजों को क्लीन चिट दे दी,जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया और राम नवमी की शोभा यात्रा पर हमला किया।’ उन्होंने सीएम से सवाल पूछते हुए कहा कि  ‘सवाल यह है कि ममता कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी?’

ये भी पढ़ें:UP Politics: Azam Khan के घर पोटली फेंकने की घटना में 4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जानें

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026