---Advertisement---

Tamil Nadu के कृष्णागिरी में बड़ा हादास, पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Tamil Nadu: तमिलनाडु में शनिवार सुबह एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। जबकि, 10 से ज्यादा घायल हुए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 29, 2023 5:09 अपराह्न

Tamil Nadu
Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu: तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में आज (28 जुलाई, शनिवार) एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सभी घायल बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना जोरदार था की आसपास की दुकानों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

आसपास की दुकानों को हुआ भारी नुकसान

जानकारी के मुताबिक, ये घटना कृष्णागिरि जिले के पलायपेट्टई इलाके की है। जहां, रवि नाम के व्यक्ति की पटाखा फैक्ट्री में ये धमाका हुआ है। कृष्णागिरी के एसपी सरोज कुमार ठाकोर ने बताया कि धमाका काफी जोरदार था। जिस वजह से आसपास की दुकानों और घरों तक के शीशे टुट गए। उन्होंने बताया कि धमाका किस वजह से हुआ इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। जब लोग बाहर निकले तो देखा की पटाखा फैक्ट्री के गोदाम से धुआं निकल रहा था और आसपास की दुकानों में आग लगी हुई थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हादसे पर गृह मंत्री ने जताया दुख

कृष्णागिरी में हुए हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “कृष्णागिरि (तमिलनाडु) में एक पटाखा फैक्ट्री में दुखद आग दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

PM मोदी ने क‍िया मुआवजे का ऐलान

हादसे पर PM मोदी ने भी दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है। PM मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

PM मोदी ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे से बहुत दुखी हूं, जिसमें बहुमूल्य जिंदगियों की हानि हुई। इस बेहद कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026