---Advertisement---

Budget 2024: सर्वाइकल कैंसर से लेकर मिशन इंद्रधनुष तक, निर्मला सीतारमण ने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए कई महत्वपूर्ण ऐलान; जानें डिटेल

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट( Budget 2024) पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने कोविड-19 की चुनौतियों पर काबू पाया और आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार की। वित्त मंत्री ने हेल्थकेयर सेक्टर में कुछ महत्तवपूर्ण घोषणांए की है। बता दें कि वित्त वर्ष ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 1, 2024 3:20 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट( Budget 2024) पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने कोविड-19 की चुनौतियों पर काबू पाया और आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार की। वित्त मंत्री ने हेल्थकेयर सेक्टर में कुछ महत्तवपूर्ण घोषणांए की है। बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का व्यय 89,155 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था। जो 2022-23 के संशोधित अनुमान से 13 प्रतिशत अधिक है।

Budget 2024: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए अंतरिम बजट 2024 की मुख्य हाईलाइट

Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman

सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए 9-14 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण को प्रोत्साहित करेगी।

●आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक बढ़ाया जाएगा।

●सरकार की योजना विभिन्न विभागों के तहत मौजूदा अस्पताल के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की है।

●इस उद्देश्य के लिए मुद्दों की जांच करने और प्रासंगिक सिफारिशें करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

●कार्यान्वयन में तालमेल के लिए सभी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं को एक व्यापक कार्यक्रम के तहत लाया जाएगा।

●पोषण वितरण, प्रारंभिक बचपन देखभाल और विकास में सुधार के लिए ‘सक्षम आंगनवाड़ी’ और पोषण 2.0 के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन में तेजी लाई जाएगी।

●टीकाकरण के प्रबंधन और मिशन इंद्रधनुष की सघनता के लिए नए डिजाइन किए गए ‘यू-विन’ प्लेटफॉर्म को पूरे देश में तेजी से लागू किया जाएगा।

Budget 2024: 2047 तक सिकल सेल एनीमिया बीमारी खत्म करने का लक्ष्य

केंद्रीय बजट 2023 में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जो हाल ही में स्थापित 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थित होंगे। सीतारमण ने 2047 तक सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए एक मिशन की भी घोषणा की थी और इसमें सात करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग शामिल होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026