---Advertisement---

Budget 2024: क्या होता है अंतरिम बजट? आम लोगों को है इस बजट से ये खास उम्मीदें; जानें डिटेल

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट देश की नई संसद में पेश करेंगी। गौरतलब है कि यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। आपको बता दें कि नौकरी पेशा लोगों को इस बजट से खास उम्मीदें है। हालांकि यह देखना होगा कि इस बजट में ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2024 5:47 अपराह्न

Budget 2024
Follow Us
---Advertisement---

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट देश की नई संसद में पेश करेंगी। गौरतलब है कि यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। आपको बता दें कि नौकरी पेशा लोगों को इस बजट से खास उम्मीदें है। हालांकि यह देखना होगा कि इस बजट में आम लोगों को कितनी राहत मिलती है।

Budget 2024: क्या होता है अंतरिम बजट?

अंतरिम बजट सालाना या आम बजट से कई मामलों में बहुत अलग होता है। आम चुनावों के साल में केंद्र सरकार की तरफ से कुछ महीनों के लिए अंतरिम बजट पेश किया जाता है। यह आम बजट से छोटा होता है। इस बजट(Budget 2024) में वित्तीय वर्ष के हिस्से के लिए सरकार की आय और व्यय का लेखा-जोखा शामिल होता है। यह सरकार को तब तक अपने खर्चों को पूरा करने की अनुमति देता है जब तक कि नई सरकार पूर्ण बजट पेश नहीं कर देती।

Budget 2024: क्या होता है पूर्ण बजट?

पूर्ण वर्ष का बजट यानि पूरे वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की एक व्यापक वित्तीय योजना है। इसमें सरकार के राजस्व और व्यय, नीतिगत पहल, आर्थिक अनुमान, कर प्रस्ताव और अन्य वित्तीय मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी शामिल है। यह बजट आम तौर पर सालाना पेश किया जाता है और उस वर्ष के लिए सरकार के वित्तीय और आर्थिक एजेंडे की रूपरेखा तैयार करता है।

आम लोगों को इस बजट से क्या है उम्मीदें?

आपको बता दें कि Budget 2024 से टैक्सपेयर्स उम्मीद लगाकर बैठे है कि इस बजट में इनकम टैक्स सेक्शन 80सी के तहत लिमिट को बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस बजट में सीनियर सिटीजन के लिए भी कुछ ऐलान हो सकता है। साथ ही सरकार महिलाओं के लिए भी कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। इसी साल लोकसभा के चुनाव भी है।(Budget 2024) माना जा रहा है कि इसे देखते हुए मोदी सरकार बजट के दौरान कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026