---Advertisement---

Bulandshahr News: ट्रक ने इको वैन को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है यहां एक ट्रक ने इको वैन को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें अब तक दो सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मारे जाने की खबर है। वहीं इस घटना में एक पीड़ित की हालत अभी भी ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 8, 2023 6:24 अपराह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 7:58 अपराह्न

Bulandshahr News
Follow Us
---Advertisement---

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है यहां एक ट्रक ने इको वैन को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें अब तक दो सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मारे जाने की खबर है।

वहीं इस घटना में एक पीड़ित की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। फ़िलहाल शवों को कब्जे में लेते हुए स्थानीय पुलिस की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के पीछे का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

जोरदार टक्कर की वजह से 4 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा 

खबरों की मानें तो यह पूरा घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के दानापुर पुलिस स्टेशन के आसपास का है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने अपना शिकार इको में बैठे 4 लोगों को बना लिया। बताया जा रहा है यह घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे की है।

गांव वालों और चश्मदीदों के मुताबिक जब ट्रक ने टक्कर मारी तब इको वैन खाई में जा गिरी। जिसमे इको कार चालक समेत मौके पर 4 लोगों की मृत्यु हो गई। 

खबरों की मानें तो टक्कर इतनी जोरदार थी, कि इको के परखच्चे उड़ गए। फ़िलहाल इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। अभी तक टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान नहीं हो सकी है। 

दो सगे भाइयों की हुई मौत 

घटना के बाद जब पुलिस ने मृतकों की पहचान की तो मालूम चला मरने वालों में दो सगे भाई हैं। दोनों थाना धनारी गांव गढ़ा के निवासी हैं। इसके नाम नीरज कुमार (30) और  प्रमोद कुमार (25) है। वहीं बताया जा रहा है जिन और दो लोगों की मृत्यु हुई है उनके नाम पुष्पेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार है। खबरों की मानें तो यह दोनों युवक भी थाना धनारी गांव गढ़ा के निवासी हैं।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026