---Advertisement---

Bypoll Election Results 2023: BJP गठबंधन ने स्वार सीट पर भेदा आजम का किला, जालंधर से AAP जीती, ओडिशा में BJD और मेघालय में UDP ने लहराया परचम

Bypoll Election Results 2023: चार राज्यों में हुए उप-चुनाव के नतीजे अब आ गए हैं। जालंधर में AAP, ओडिशा में BJD और मेघालय में UDP ने जीत दर्ज की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 13, 2023 1:58 अपराह्न | Updated: मई 13, 2023 6:34 अपराह्न

Bypoll Election Results 2023 Live:
Follow Us
---Advertisement---

Bypoll Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतगणना जारी है। इसके साथ ही शनिवार को पंजाब की एक लोकसभा, उत्तर प्रदेश की दो, मेघालय-ओडिशा की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गिनती भी चल रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, जालंधर लोकसभा सीट से AAP के सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस की कर्मजीत कौर से ये सीट जीत ली है। यहां अकाली दल तीसरे और BJP चौथे नंबर पर रही है।

इसके अलावा मेघालय की सोहियांग सीट से UDP जीत चुकी है। इसी तरह ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से बीजू जनता दल (BJD) की दीपाली दास ने भाजपा प्रत्याशी तंकाधर त्रिपाठी को धूल चटा दी है। वहीं, UP की स्वार सीट से भाजपा और अपना दल (एस) के उम्मीदवार ने SP प्रत्याशी को पटखनी दे दी है। वहीं मिर्जापुर की छानबे सीट पर SP उम्मीदवार कीर्ति कोल भाजपा और अपना दल (एस) के प्रत्याशी से आगे चल रही हैं।

राज्यसीटजीत
उत्तर प्रदेशस्वारBJP/Apna Dal (S)
उत्तर प्रदेशछानबेBJP/Apna Dal (S)
पंजाबजालंधर लोकसभा सीटAAP
ओडिशाझारसुगुड़ाBJD
मेघायलसोहियोंगUDP

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर 54.70% वोटिंग हुई थी।​​​​​ कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए। इस सीट पर कुल 19 उम्मीदवार हैं। AAP से सुशील रिंकू, कांग्रेस से कर्मजीत कौर चौधरी, भाजपा से इंदर इकबाल सिंह अटवाल और अकाली दल-बसपा गठजोड़ से डॉ. सुखविंदर सुक्खी शामिल हैं। सुशील रिंकू कांग्रेस से MLA रह चुके हैं। वे इस बार AAP से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की कर्मजीत कौर चौधरी इसी सीट से 2 बार सांसद चुने गए संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं।

BJP गठबंधन ने स्वार सीट पर भेदा आजम का किला

उत्तर प्रदेश के स्‍वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अनुराधा पटेल को 8724 मतों से हरा दिया है। अपना दल (एस) के अंसारी को 68,630 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की अनुराधा पटेल को 59,906 वोट मिले हैं। उत्तर प्रदेश की स्वार सीट पर 10 मई को हुए उपचुनाव में 44.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई थी।

छानबे सीट पर अपना दल (एस) की प्रत्याशी जीती

मिर्जापुर की छानबे सीट पर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) प्रत्याशी रिंकी कोल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को 9 हजार से ज्यादा मतों से पठकनी दी है। समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 66,616 मत मिले हैं, जबकि अपना दल (एस) की रिंकी कोल को 76, 203वोट मिले हैं। छानबे विधानसभा सीट अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल के निधन के बाद खाली हुई थी।

ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से BJD जीती

ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से बीजू जनता दल (BJD) की दीपाली दास ने भाजपा के तंकाधर त्रिपाठी को करीब 50 हजार वोटों से हरा दिया है। यह सीट स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की 29 जनवरी को हुई हत्या के बाद खाली हुई थी। यहां मुकाबला मुख्य रूप से बीजू जनता दल (BJD), भाजपा और कांग्रेस के बीच था। BJD ने दास की बेटी दीपाली दास और भाजपा ने तंकाधर त्रिपाठी को टिकट दिया था। इस सीट पर 10 मई को 68.12% वोटिंग हुई थी।

मेघालय की सोहियोंग सीट पर UDP जीती

मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट से UDP के सिंशार थबाह ने NPP के समलिन मलंगियांग को तीन हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव से पहले UDP के एचडीआर लिंगदोह का निधन हो गया था। वे सोहियोंग सीट से विधायक थे। इसके चलते ही इस सीट पर उप-चुनाव कराया गया। इस चुनाव में 91.39% वोटिंग हुई थी।

ये भी पढ़ें: Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा का विवादित बयान, PM के ‘मन की बात’ को क्यों बताया ‘Monkey Baat’ ?

Keep watching our YouTube Channel ‘DNP INDIA’. Also, please subscribe and follow us on FACEBOOKINSTAGRAMand TWITTER

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 18, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 18, 2026

Skyroot

जुलाई 18, 2026

Sonam Wangchuk

जुलाई 18, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026