---Advertisement---

पाकिस्तान नहीं, चीन भारत का सबसे बड़ा दुश्मन! Operation Sindoor के बाद हुए सर्वे ने चौंकाया; जानें सरकार से कितनी संतुष्ट है पब्लिक?

C Voter Survey on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पब्लिक का मूड भांपने के लिए सी वोटर एजेंसी की ओर से एक सर्वे किया गया है। इस सर्वे के तहत 68.1 फीसदी जनता मोदी सरकार की जवाबी कार्रवाई से संतुष्ट है। वहीं ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो चीन को भारत के लिए पाकिस्तान से बड़ा खतरा बता रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 14, 2025 11:42 पूर्वाह्न

C Voter Survey on Operation Sindoor
Follow Us
---Advertisement---

C Voter Survey on Operation Sindoor: आतंक के आकाओं को उन्हीं की भाषा में जवाब देकर भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि बुजदिलों ने फिर ऐसी हिमाकत की तो भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद करने का काम करेगी। इसी फेहरिस्त में ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसी नजीर बन गई है जो आज भी दुश्मनों का रुह कंपा रही होगी। देश की हालिया स्थिति को देखते हुए सी वोटर सर्वे एजेंसी ने लोगों का मत जानने की कोशिश की है। C Voter Survey on Operation Sindoor में चौंकाना वाले खुलासे हैं। सर्वे में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो चीन को भारत के लिए पाकिस्तान से बड़ा खतरा मानते हैं। वहीं कितनी पब्लिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार से संतुष्ट है इसका जिक्र भी सी वोटर सर्वे में है।

C Voter Survey on Operation Sindoor में पब्लिक का रिएक्शन जान होगी हैरानी

सवाल कई हैं और उनके जवाब के लिए सी वोटर सर्वे एजेंसी ने लोगों से खास बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया जानना चाहा है। इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से जारी सी वोटर सर्वे को 10, 11 और 12 मई के दिन किया गया और लोगों से उनकी प्रतिक्रिया जानी गई। सवाल था कि पब्लिक पहलगाम अटैक के बाद सरकार की कार्रवाई से कितनी संतुष्ट है? इसके जवाब में क्या वे मोदी सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं? इसके जवाब में 68.1 फीसदी लोगों ने हां के रूप में सहमति व्यक्त की। वहीं 5.3 फीसदी लोग सरकार की कार्रवाई से असंतुष्ट बताए गए। शेष 15.3 फीसदी लोगों ने हां या ना में किसी से सहमति नहीं व्यक्त की। सीजफायर के फैसले को 63.3 फीसदी लोग सही मानते हैं। वहीं 10.2 फीसदी लोगों के अनुसार सीजफायर गलत है और 17.3 फीसदी लोगों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

भारतीय सैन्य क्षमता से जुड़े सवाल पर C Voter Survey on Operation Sindoor में लोगों ने उत्साहपूर्व जवाब दिया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर के बाद 92.9 फीसदी लोगों ने भारतीय सैन्य क्षमता पर भरोसा जताया है। वहीं 3.4 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्हें सैन्य क्षमता पर कुछ हद तक भरोसा है। जबकि 0.7 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें सैन्य क्षमता पर भरोसा नहीं है।

पाकिस्तान नहीं, चीन को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं लोग!

ड्रैगन के शातिरपना से अगाह हो चुके लोग अब उसे भारत के लिए बड़ा खतरा मानते हैं। भारत पाकिस्तान सीजफायर एग्रीमेंट के बाद 51.8 फीसदी लोगों ने चीन, तो 19.6 फीसदी लोगों ने पाकिस्तान को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। जबकि 20.7 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने सर्वे में चीन और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से भारत का दुश्मन बताया था। वहीं सीजफायर एग्रीमेंट से पहले 47.4 फीसदी लोग चीन को, तो 27.7 फीसदी लोग पाकिस्तान को भारत का दुश्मन मानते हैं। जबकि 12.2 लोगों ने दोनों ही देशों को भारत का दुश्मन बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

Rashifal 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Rain Alert 7 March 2026

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 6, 2026

कल का मौसम 7 March 2026

मार्च 6, 2026