---Advertisement---

CBSE Class 12th Result 2026: क्या इस महीने खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार? सिर्फ वेबसाइट के भरोसे न बैठें, उमंग ऐप समेत इन तरीकों से चेक करें अपना स्कोर

CBSE Class 12th Result 2026: अगले कुछ दिनों में सीबीएसई क्लास 12वीं के छात्रों को अपनी परीक्षा का परिणाम मिल सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स को इस गलती से बचना है और उमंग ऐप का सही से इस्तेमाल करना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 29, 2026 12:13 अपराह्न

CBSE Class 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 12th Result 2026: जब तक अप्रैल से जुलाई तक का पीरियड निकल नहीं जाता, तब तक छात्रों को सिर्फ अपने परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार रहेगा। जी हां. सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही 2026 में आयोजित हुई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में हर स्टूडेंट की नजर सिर्फ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या खबरों पर बनी हुई है।

हालांकि, यही छात्रों की सबसे बड़ी गलती हो सकती है। दरअसल, सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2026 के घोषित होते ही हर स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाता है, मगर इस दौरान अक्सर साइट क्रैश हो जाती है, या सर्वर में किसी तरह की परेशानी आ जाती है। यही वजह है कि छात्रों को सिर्फ वेबसाइट पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2026 चेक करने के लिए इस लिंक का करें इस्तेमाल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2026 30 अप्रैल या मई के शुरुआत में रिलीज हो सकता है। ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी रखनी है और अपना रोल नंबर तैयार रखना है।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाना होगा।
  • फिर होमपेज पर पहुंचकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट को अपना रोल नंबर समेत अन्य डिटेल भरकर सबमिट करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद स्क्रीन पर नतीजा आ जाएगा, जिसे छात्र डाउनलोड करके डिजिटली सेव कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2026 जांचने के लिए उमंग ऐप का करें यूज

वहीं, सीबीएसई क्लास 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स उमंग ऐप के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

  • छात्रों को सबसे पहले उमंग ऐप को स्मार्टफोन में डाउनलोड करना होगा।
  • फिर उसमें अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद शिक्षा कैटेगरी में क्लास 12वीं को खोजें।
  • सीबीएसई बोर्ड में 12वीं का चयन करें।
  • फिर रोल नंबर समेत सभी जानकारी दाखिल करें और सबमिट करें।
  • ऐसा करने के बाद परिणाम आपके सामने आ जाएगा। आप उसे सेव करके उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

हालांकि, अभी तक सीबीएसई ने क्लास 12वीं के रिजल्ट को लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल छात्रों को इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Ganga Expressway

अप्रैल 29, 2026

WhatsApp

अप्रैल 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Barabanki Viral Video

अप्रैल 29, 2026

King Charles

अप्रैल 29, 2026