---Advertisement---

Assam HS Class 12 Result 2026: तैयार रखिए अपना रोल नंबर, इस लिंक से चेक करें अपना स्कोरकार्ड; डिजिलॉकर का भी ले सकते हैं सहारा

Assam HS Class 12 Result 2026: अगले कुछ पलों में असम एचएस कक्षा 12 परिणाम 2026 घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहना है। ताकि परिणाम को आसानी से जल्दी चेक कर सके।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2026 10:36 पूर्वाह्न

Assam HS Class 12 Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Assam HS Class 12 Result 2026: अप्रैल में छात्रों को अपने परीक्षा परिणाम का सबसे अधिक इंतजार रहता है। हर दिन किसी न किसी स्कूली बोर्ड का रिजल्ट की राह ताकी जाती है। ऐसे में अब सैंकड़ों स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दरअसल, एएचएसईसी यानी असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने बताया है कि मंगलवार को उच्च स्कूली शिक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से असम एचएस कक्षा 12 परिणाम 2026 घोषित करेंगे। इसके बाद हर छात्र को अपने रिजल्ट देखने का इंतजार होगा। ऐसे में आप इस लिंक से सीधे तौर पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

इस वेबसाइट से जांचे असम एचएस कक्षा 12 परिणाम 2026

हर छात्र को असम एचएस कक्षा 12 परिणाम 2026 को जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • सबसे पहले स्टूडेंट को ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in या resultsassam.nic.in पर जाना होगा।
  • फिर ‘HS Examination Result 2026’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करके अन्य जानकारी को भरकर सबमिट करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद परिणाम आपके सामने आ जाएगा।
  • फ्यूचर में जरूरत के लिए आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उसे किसी डिवाइस पर डिजिटल तौर पर सेव कर सकते हैं।

डिजिलॉकर के जरिए ऐसे चेक करें असम एचएस कक्षा 12 परिणाम 2026

  • सबसे पहले डिजिलॉकर साइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा।
  • फिर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगइन करें। अगर अकाउंट नहीं है, तो नया अकाउंट क्रिएट करें।
  • इसके बाद “Issued Documents” में जाना होगा।
  • फिर छात्रों को असम शिक्षा बोर्ड का चुनाव करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सबमिट पर क्लिक करें, फिर नतीजा आपके सामने आ जाएगा।
  • छात्र रिजल्ट को डिजिटली सेव भी कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष असम हायर सेकेंडरी फाइनल परीक्षा 2026 में कुल 330744 छात्र शामिल हुए, जिसका आयोजन राज्य भर के 821 परीक्षा केंद्रों पर 11 फरवरी से 16 मार्च तक किया गया। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी नंबर चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12th Evaluation Issues

मई 17, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 17, 2026

NEET-UG 2026 Paper Leak

मई 16, 2026

CBSE 12th Result 2026

मई 16, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 16, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 14, 2026