---Advertisement---

BJP में सियासी मंथन के बाद छत्तीसगढ़ को मिला नया CM, आदिवासी नेता विष्णु देव साय संभालेंगे राज्य की कमान

Chhattisgarh CM: भाजपा की ओर से तमाम सियासी मंथन के बाद छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार राज्य में आदिवासी नेता के रुप में अपनी मजबूत पहचान चुके विष्णु देव साय को राज्य की कमान सौंपी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 10, 2023 3:59 अपराह्न

Chhattisgarh CM:
Follow Us
---Advertisement---

Chhattisgarh CM: भाजपा की ओर से तमाम सियासी मंथन के बाद छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार राज्य में आदिवासी नेता के रुप में अपनी मजबूत पहचान चुके विष्णु देव साय को राज्य की कमान सौंपी गई है। दावा किया जा रहा है कि विष्णु देव साय के नाम को केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित किया गया जिस पर विधायक दल की बैठक में मुहर लगी है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम फेस को लेकर चल रहे सभी तरह के अटकलों पर भी विराम लग गया है।

BJP ने साधा सियासी समीकरण

खबरों की मानें तो भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व आदिवासी नेता विष्णु देव साय को राज्य की कमान सौंपकर सियासी समीकरण साध लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है। ऐसे में यहां आदिवासी समाज के नेता को राज्य का प्रतिनिधित्व सौंपना निश्चित रुप से बड़ा कदम माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा अपने इस कदम से 2024 लोकसभा चुनाव भी साध रही है और सूबे के बहुसंख्यक समाज को अपने पाले में करने के लिए पहला कदम बढ़ा चुकी है।

दूसरे आदिवासी सीएम होंगे विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के नए सीएम बनने जा रहे विष्णु देव साय राज्य के दूसरे आदिवासी सीएम होंगे। उनसे पहले आदिवासी समाज से आने वाले नेता अजित जोगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बता दें कि विष्णु देव साय लंबे समय से भाजपा के समर्पित नेताओं में से एक गिने जाते हैं वहीं उनकी पैठ संघ के साथ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी अच्छी बताई जाती है।

विष्णु देव साय का सियासी सफर

छत्तीसगढ़ विधायक दल के नए नेता चुने गए विष्णु देव साय के सियासी सफर की शुरुआत 1989 में हुई थी। उन्होंने अपने गांव के सरपंच के रुप में अपनी सियासी पारी का आगाज किया था। इसके बाद से 1990 भाजपा ने उन्हें तपकरा विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया जिसमें जीत दर्ज कर साय पहली बार विधायक बनें। इसके बाद से विष्णु देव साय 1999 से लेकर 2014 तक रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार सांसद भी चुने गए। वहीं वो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल (2014-2019) में केन्द्रीय मंत्री भी रहे थे। भाजपा ने इस विधायसभा चुनाव में उन्हें कुनकुरी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया था जिसमें जीत हासिल कर वो सूबे के सीएम बनने में सफल रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026