---Advertisement---

Citizenship Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट सीएए 2024 पर लोक लगाने वाली याचिकाओं पर 19 मार्च को करेगा सुनवाई

Citizenship Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधन नियम 2024 पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर 19 मार्च को सुनवाई करने के लिए सहमत है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही सीएए कानून को लागू कर दिया और उसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। सीएए कानून ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 15, 2024 11:19 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 15, 2024 1:07 अपराह्न

Citizenship Amendment Act
Follow Us
---Advertisement---

Citizenship Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट नागरिकता संशोधन नियम 2024 पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर 19 मार्च को सुनवाई करने के लिए सहमत है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही सीएए कानून को लागू कर दिया और उसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। सीएए कानून के लागू होने के बाद पूरे देश में इसका विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। वहीं अब इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बता दें कि सुप्रीम कोर्ट सीएए के रोक लगाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई है। वहीं इसकी सुनवाई 19 मार्च 2024 को होगी।

19 मार्च को होगी सीएए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आपको बता दें कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि सीएए कानून असंवैधानिक और मुसलमानों के खिलाफ भेदाभावपूर्ण है। बता दें कि आईयूएमएल की तरफ से कपिल सिब्बल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि तब अदालत ने इसलिए नही सुना था कि क्योंकि सरकार ने कहा कि अभी लागू नहीं हो रहा है। ऐसे में अब जब अधिसूचना जारी हो गई है तो शीध्र सुनवाई सुरू की जाए। वहीं सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि चुनाव से पहले अधिसूचना पर विवाद का मतलब नहीं, ये संवैधानिक मामला है। गौरतलब है कि अब सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च 2024 को आईयूएमएल की याचिका पर सुनवाई करेगा।

इन राज्यों में सीएए लागू नही होगा!

आपको बता दें कि केंद्रीय सरकार की तरफ से सीएए कानून को लागू करने के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसे लागू करने से मना कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है अगर नागरिक संशोधन कानून और एनआरसी के जरिए किसी की नागरिकता छीनी जाती है तो हम चुपचाप नहीं बैठेंगे वहीं उन्होंने कहा कि ये बंगाल है, यह हम सीएए को लागू नही होने देंगे। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि हमारी सरकार कई बार दोहरा चुकी है कि हम सीएए को यहां लागू नही होने देंगे। इस सांप्रदायिक कानून के विरोध में पूरा केरल एक साथ खड़ा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026