---Advertisement---

रायपुर में बोले CM Arvind Kejriwal, ‘हमें मौका देकर देखो, सारी पार्टियां भूल जाओगे’, लोगों से की ये अपील

CM Arvind Kejriwal: रायपुर में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने जमकर BJP-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से AAP को वोट देने की अपील की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 19, 2023 5:50 अपराह्न | Updated: अगस्त 19, 2023 6:28 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) के लिए चुनावी मैदान सजना शुरू हो गया है। जहां, एक तरफ राज्य की मुख्य पार्टियां (BJP-कांग्रेस) लगातार अपने नेताओं के साथ बैठक कर रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी ने भी मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है।

AAP ने छत्तीसगढ़ के लिए 10 बड़े ऐलान किए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज (19 अगस्त) आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के CM भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान CM केजरीवाल के छत्तीसगढ़ के लिए 10 बड़े ऐलान किए। उन्होंने फ्री बिजली, बेरोजगारों को भत्ता सहित ये बड़ी गारंटियां दीं।

‘आपको भी चुनाव में कैंसिल कर देगी जनता’

इस दौरान दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरा और उन्हें अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए CM केजरीवाल ने BJP-कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AAP ने कार्यक्रमों के लिए कुछ जगहों की अनुमति मांगी थी। लेकिन, हमारा आवेदन कैंसिल कर दिया गया। ऐसे ही जनता भी आपको चुनाव में कैंसिल कर देगी।

‘देश की सबसे ईमानदार पार्टी है AAP’

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे ईमानदार पार्टी है। यहां न तो भष्ट्रचारी हैं और न ही उनके लिए कोई जगह है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली-पंजाब में AAP की सरकारें हैं और आप वहां का विकास देख ही सकते हैं। दोनों राज्यों में तेजी से विकास हो रहा है। ऐसा ही विकास हम चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ़ में भी करेंगे।

‘हमें मौका देकर देखो, सारी पार्टियां भूल जाओगे’

उन्होंने कहा कि न ही BJP और न ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को कुछ दिया है। दोनों ही पार्टियों ने यहां सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। लेकिन, हम भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार यहां विकास की नई कहानी लिखेगी, जिससे हर वर्ग को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि आप एक बार हमें मौका देकर देखो, सारी राजनीतिक पार्टियां भूल जाओगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों से चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट करने की अपील भी की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026