---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की वजह से ‘मेरा घर मेरे नाम’ का सपना हुआ पूरा! बुब्बा गांव के लोगों को मिला आशियाना

CM Bhagwant Mann: मान सरकार ने बुब्बा गांव के लोगों को उनके घर के कागजात दिया और डॉक्यूमेंट पाने के बाद लोगों ने पंजाब सीएम का शुक्रिया अदा किया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और कैसे पंजाब सरकार चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 28, 2026 4:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों की हर संभव मदद के लिए मान सरकार लगतार काम कर रही है। घर हो या फिर शिक्षा, खेल हो या फिर भ्रष्टाचार का खात्मा सीएम भगवंत मान लगातार लोगों के हित में फैसला ले रही है। वहीं इस सब के बीच बीते दिन बुब्बा गांव के लोगों को उनका घर सौंपा गया जिस पर उनका मालिकाना हक था। कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने मान सरकार की मेरा घर मेरे नाम स्कीम के तहत आने वाले परिवारों को डॉक्यूमेंट बांटे हैं जिसकी जानकारी आप पंजाब ने दी है। जानिए क्या है पूरी खबर जिसकी फोटोस भी आप पंजाब की तरफ से शेयर की गई है।

CM Bhagwant Mann की वजह से लोगों को मिला आशियाना

आप पंजाब ने फोटोज को शेयर करते हुए कहा, “कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने आज गांव बुब्बा में मान सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम के तहत रेड लाइन के अंदर आने वाले परिवारों को उनके घरों के मालिकाना हक से जुड़े डॉक्यूमेंट बांटे। उन्होंने गांव वालों की यह मांग पूरी करने और उन्हें उनके घरों का कानूनी मालिक बनाने के लिए मान सरकार को धन्यवाद दिया। गांव बुब्बा के सभी निवासियों को घर का मालिक बनने पर बधाई।”

घर मिलने के बाद सीएम मान को लोगों ने किया शुक्रिया

निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान की इस स्कीम के तहत अब तक पंजाब के कई गांव में लोगों को घर मिल चुका है। मेरा घर मेरे नाम स्कीम को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही जोश है जो मान सरकार की सफलता और जनता को लेकर उनकी सोच को दिखाने के लिए काफी है। हर किसी के पास अपना घर हो यह सोच के साथ लोगों की मदद की जिम्मेदारी उठाई है। ऐसे में बुब्बा गांव के लोगों के घर का सपना भी पूरा हो गया। यह निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका। इसके लिए गांववालों ने मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

कल का मौसम 29 May 2026

मई 28, 2026

मई 28, 2026

CM Mohan Yadav

मई 28, 2026

Anurag Dhanda

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026