---Advertisement---

Delhi में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का CM Kejriwal ने लिया जायजा, सभी स्कूलों को किया जा सकता है बंद! 

CM Kejriwal: दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। ऐसे में यहां पर बताया जा रहा है, कि राजधानी दिल्ली के 6 जिले भारी वर्षा और यमुना नदी के प्रकोप से काफी हद तक प्रभावित हुए हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार इन जगहों पर खुद जाकर जायजा ले रहे ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 16, 2023 5:43 अपराह्न

CM Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: दिल्ली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। ऐसे में यहां पर बताया जा रहा है, कि राजधानी दिल्ली के 6 जिले भारी वर्षा और यमुना नदी के प्रकोप से काफी हद तक प्रभावित हुए हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार इन जगहों पर खुद जाकर जायजा ले रहे हैं। बात करें मौजूदा समय की तो दिल्ली के कुछ इलाकों में अभी भी भारी जलजमाव है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार संभव प्रयास कर रही है। खबरों की मानें तो दिल्ली के कुछ जगहों जैसे ITO, राजभवन, मथुरा रोड, खान मार्केट समेत तीन मूर्ति गोल चक्कर के आसपास जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इन रास्तों से होकर न गुजरे। इसके लिए उन्होंने एक एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं खबरों की मानें तो दिल्ली सरकार बच्चों की स्कूल बंद करने पर भी विचार कर सकती है। 

दिल्ली सरकार ने लोगों को दिया भरोसा 

बता दें कि दिल्ली के मुखिया केजरीवाल लोगों के बीच जाकर उनका हाल चाल ले रहे है। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि बाढ़ की वजह से जो भी नुकसान हुआ है या फिर किसी बह में गया है तो हम उसके इंजाम में लगे हुए है। इसके अलावा उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “दिल्ली के जो इलाक़े बाढ़ से प्रभावित हैं वहाँ रहने वाले लोगों के लिए हमने स्कूलों में राहत शिविर लगाए हैं। मोरी गेट स्थित एक स्कूल में लगे राहत शिविर में व्यवस्थाओं को देखने मैं खुद गया। यहाँ प्रभावित लोगों के लिए रहने के साथ-साथ खाना-पानी और टॉयलेट्स का इंतज़ाम किया गया है। जिन लोगों के इस बाढ़ में ज़रूरी काग़ज़ और बच्चों की किताबें बह गई हैं उनके लिए बाद में विशेष कैम्प लगाए जाएँगे और बच्चों के लिए किताबें और ड्रेस का फिर से इंतज़ाम किया जाएगा। जिनका ज़्यादा नुक़सान हुआ है उनकी सहायता के लिए भी सरकार जल्द घोषणा करेगी। बाढ़ प्रभावितों के लिए हम हर संभव मदद पहुँचा रहे हैं।” 

दिल्ली स्कूलों को कुछ दिन और किया जा सकता है बंद 

गौरतलब है दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ दिन पहले ही भारी बारिश के चलते दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। ऐसे में एक बार फिर यह कयास लगाए जा रहे है, कि सीएम केजरीवाल एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का आदेश दे सकते है। दरअसल सूत्रों की मानें तो खबर आ रही है, कि जो भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, वहां के लोगों को राहत कैम्प के जरिए सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे में यह कैंप उन जगहों के सरकारी स्कूलों और धर्मशालाओं पर लगाने जाने हैं। ऐसे में स्कूल बंद होने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है।

बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्या कहना है 

जुलाई का महीना आते ही मौसम विभाग सभी राज्य की सरकारों को अलर्ट करता है, कि आगे आने वाले दिनों में इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में सभी सरकारें हाई अलर्ट मोड में आ जाती हैं, और लोगों के हित के लिए बचाव कार्य में जुट जाती हैं। ठीक ऐसी ही काम दिल्ली की सरकार कर रही है। बता दें कि हफ्ते भर पहले ही मौसम विभाग ने चेताया था, कि (दिल्ली-एनसीआर) के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद हुआ भी यही, दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026