---Advertisement---

CM Kisan Kalyan Yojana के तहत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को दे रही इतने हजार रूपये, जानें योजना से जुड़ी अहम जानकारी

CM Kisan Kalyan Yojana: राज्य सरकारों द्वारा किसानों को लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके तहत सरकार द्वारा उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान किया जा सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 27, 2024 12:28 पूर्वाह्न

CM Kisan Kalyan Yojana
Follow Us
---Advertisement---

CM Kisan Kalyan Yojana: राज्य सरकारों द्वारा किसानों को लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके तहत सरकार द्वारा उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान किया जा सकें। मालूम हो कि मध्यप्रदेश सरकार ने भी किसानों के लिए एक ऐसी ही योजना चलाई है जिसके तहत किसानों को साल में 12000 रूपये की धनराशि प्रदान की जा रही है। जिसमे केंद्र और राज्य सरकार दोनों की धनराशि शामिल है। मालूम हो कि एमपी में 70 फीसदी से ज्यादा आबादी की आजीविका का साधन खेती है। चलिए आपको बताते है CM Kisan Kalyan Yojana के लिए पात्रता समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

क्या है CM Kisan Kalyan Yojana?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के सभी गरीब किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना और उन्हें खेती के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराना है। कई बार किसानों की खेती को बनाए रखने के लिए पैसों की जरूरत होती है, जिसके लिए किसान कल्याण योजना शुरू की गई है।

CM Kisan Kalyan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • आवेदक को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए जिसमें वे खेती कर रहे हैं।
  • अन्य किसान परिवारों के साथ-साथ सभी संस्थागत भूमि धारक जो निम्नलिखित श्रेणियों में से एक या अधिक से संबंधित हैं।

कैसे करें अप्लाई?

  • आवेदकों को आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट या यहां से डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदक अपने क्षेत्र के ग्राम पटवारी कार्यालय से भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज ग्राम पटवारी के पास जमा करें।
  • ग्राम पटवारी आवेदन स्वीकृत कराएंगे और आवेदक प्राप्त कर सकते हैं।
  • दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से पुष्टि की गई।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

पीएम किसान सम्मान निधि पंजीकरण संख्या, आधार कार्ड, कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज, निवास के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में से एक- मूल पते का प्रमाण, मतदाता पहचान पत्र, बिजली बिल।

ऊपर दिए गए सभी प्रोसेस को फॉलो करके किसान इस योजना का लाभ उठा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026