---Advertisement---

435 करोड़ में देवरिया और गोरखपुर के 250 परियोजनाओं को CM Yogi Adityanath की तरफ से हरी झंडी, जानें किसे मिलेगा लाभ

CM Yogi Adityanath: देवरिया और गोरखपुर में करोड़ों के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही बताया गया कि आखिर इन प्रोजेक्ट्स से कैसे उत्तर प्रदेश का विकास संभव हो सकेगा और विरासत को नई ऊंचाई मिलेगी। जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2026 1:36 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ-साथ उनकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है। वहीं इस सब के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया और गोरखपुर को करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करने की जिम्मेदारी उठाई है। ऐसे में लोगों को इसके अनगिनत फायदे देखने को मिलेंगे। इस बात में कोई शक नहीं है कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की वजह से विकास एक अलग लेवल पर हो रहा है।

कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे देवरिया का उद्धार

प्रोजेक्ट के लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “पूज्य देवरहा बाबा की कृपाभूमि देवरिया से महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर तक आज सुशासन, विकास और लोक-कल्याण की यात्रा को नई गति मिलेगी। देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्रों में 305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में शहरी सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सहायता राशि का वितरण भी किया जाएगा, जिससे विकास का लाभ सीधे जन-जन तक पहुंचेगा।”

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कैसे काम कर रहे CM Yogi Adityanath

इसके साथ ही बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा संतुलित और समावेशी विकास के साथ नगरों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा, जनजीवन सुगम बनेगा और देवरिया को विकास की नई पहचान मिलेगी। गोरखपुर में 130 करोड़ से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के साथ राप्तीनगर स्थित बशारतपुर में ‘कल्याण मण्डपम्’ जनसेवा को समर्पित होगा।

गोरखपुर के लोगों को इस हद तक मिलेगा फायदा

सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में पेयजल, सड़क, नाली, पार्क, स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यीकरण एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। साथ ही राप्तीनगर स्थित बशारतपुर में कल्याण मंडपम् के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विभिन्न विकास परियोजनाओं से गोरखपुर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन के जीवन को अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि आधुनिक शहरी विकास के साथ गोरखपुर की पहचान, गरिमा और विरासत को नई ऊंचाई प्रदान की जाए। विकास की नई पहचान और बेहतर सुविधाओं के साथ गोरखपुर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026