---Advertisement---

परीक्षा सुधारों के लिए टास्क फोर्स के गठन पर CM Yogi Adityanath ने पीएम मोदी का किया आभार, कहा ‘करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य…’

CM Yogi Adityanath: परीक्षा प्रणाली को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से टास्क फोर्स का गठन किया गया। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करते हुए दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 27, 2026 2:40 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश में परीक्षा प्रणाली को और भी मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया है। नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में इसे तैयार किया गया। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बच्चों के भविष्य के लिए काफी अहम है। यह निश्चित तौर पर केंद्र सरकार की नई पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सुधार के सिद्धांत पर काम करती है। इस मौके पर आखिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा है आइए जानते हैं।

CM Yogi Adityanath ने इस तरह जताया आभार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बारे में एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ श्री नंदन नीलेकणि जी की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक उच्‍चाधिकार प्राप्त कार्यबल का गठन करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है। यह निर्णय प्रत्येक प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर, प्रत्येक विद्यार्थी के परिश्रम को न्याय और परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उत्तर प्रदेश के करोड़ों युवाओं की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किस टास्क फोर्स का किया जिक्र

बता दे कि पीएम मोदी की तरफ से कहा गया की परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर यह टास्क फोर्स काम करेगी और सभी जरूरी कदम जल्दी से जल्दी उठाए जाएंगे। आने वाली परीक्षा में किसी भी तरह की विश्वास की कमी ना रहे इसके लिए एनडीए परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी यह काम करने वाली है। टेक्नोलॉजी और सिस्टम में सुधारों के लिए भी काम किया जाएगा। जाहिर तौर पर पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षा में आने वाली असुविधा से छात्रों को निजात मिल सकता है।

परीक्षा प्रणाली में किसी भी तरह की कोई चूक ना हो इसके लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयाश्रत रहती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 27, 2026

Rahul Gandhi

जुलाई 27, 2026