---Advertisement---

कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने हाथरस भगदड़ के पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारवालों ने लगाई गुहार, जानें डिटेल

Rahul Gandhi: सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात की। हाथरस मे सत्संग के बाद हुए भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2024 11:06 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात की। गौरतलब है कि 2 जुलाई को हाथरस में सत्संग के बाद हुए भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसी बीच राहुल गांधी ने पीड़ितों से मुलाकात की। बता दें कि भगदड़ में मारे गए सभी 121 लोगों के शव पहचान कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही घटना के तुरंत बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश भी दे दिए थे।

पीड़ितों से मुलाकात के बाद Rahul Gandhi ने क्या कहा?

भगदड़ के पीड़ितों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “यह एक दुखद घटना है। कई लोग मारे गए हैं। मैं इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं कहना चाहता, लेकिन इसमें कमियां रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए क्योंकि वे गरीब परिवार हैं। मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुले दिल से मुआवजा देने का अनुरोध करता हूं।

मृतक के परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत बातचीत हुई और उन्होंने मुझे बताया कि कोई पुलिस व्यवस्था नहीं थी, वे सदमे में हैं और मैं सिर्फ उनकी स्थिति को समझना चाहता था। उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारे परिवार प्रभावित हुए है। और कई लोग मारे गए हैं। मैं इसपर राजनीतिक नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि उन्हें अधिक मुआवजा मिलना चाहिए।

मेरी मां की डेड बॉडी किचर में लिपटी थी

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक पीड़िता ने बताया कि “उन्होंने हमसे पूछा कि यह सब कैसे हुआ। मैंने उनसे कहा, चलते समय बाबा ने भक्तों से कहा,

‘मेरे चरणों की धूल लो।’ जिसके बाद लोग उनके पैर छूने के लिए दौड़ पड़े। वे एक-दूसरे से टकराए और एक-दूसरे पर गिरे। जब मेरी मां घर नहीं आईं तो हम उन्हें ढूंढने निकले। वहां कीचड़ में सने हुए शव थे।

पीड़ित परिवार ने सुनाया अपना दुख

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक शोक संतप्त परिवार के एक सदस्य ने कहा कि “इस अचानक हुई घटना के कारण हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

लड़का अब अकेला रह गया है। उसे भोजन करने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मैं राहुल गांधी से बात करूगां और कहूंगा कि हमारी आजिविका के लिए कुछ करें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026