---Advertisement---

‘अब पाकिस्तान कोई नापाक हरकत करेगा तो नौसेना..,’ दुश्मन के खिलाफ ‘छुपा रुस्तम’ साबित हुई Navy की Rajnath Singh ने की तारीफ

गोवा पहुंचे रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी और नसीहत एक साथ दे दी है। राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा है कि यदि नौसेना फॉर्म में आ गई, तो पाकिस्तान को दो नहीं, बल्कि चार टुकड़े होंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 2:02 अपराह्न

Rajnath Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rajnath Singh: गोवा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान को उनकी औकात याद दिला दी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अरब सागर में तैनात INS विक्रांत पर नौसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात करते हुए रक्षा मंत्री ने Navy का हौसला बढ़ाया है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान आगे कोई नापाक हरकत करता है तो संभव है कि इस बार शुरुआत हमारी नौसेना से ही होगी। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए Rajnath Singh ने सेना के अदम्य साहस व शौर्य को सलाम किया है और बताया है कि कैसे Indian Navy दुश्मनों के लिए ‘छुपा रुस्तम’ के रूप में काल साबित हो चुकी है।

दुश्मन के खिलाफ ‘छुपा रुस्तम’ साबित हुई Navy की Rajnath Singh ने की तारीफ

पड़ोसी मुल्क के खिलाफ हुंकार भरते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना की तारीफ की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना ने अपनी मौन सेवा से हर भारतीय को प्रभावित किया है। मौन रहने के बावजूद भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी सेना को बांधने में सफलता पाई। जरा सोचिए, जो चुप रहकर भी देश की सेना को बोतल में बंद रख सकता है, वह जब बोलेगा तो क्या होगा? इस बार पाकिस्तान को भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन दुनिया जानती है कि अगर पाकिस्तान इस बार कोई नापाक हरकत करता है तो संभव है कि इस बार शुरुआत हमारी नौसेना से ही होगी।”

पूर्व में हुए इंडो-पाक वार का जिक्र करते हुए Rajnath Singh ने कहा कि “पाकिस्तान जानता है कि जब भारतीय नौसेना पूरी ताकत से आगे बढ़ती है तो क्या होता है। 1971 इसका गवाह है। जब भारतीय नौसेना एक्शन में आई तो पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था। अगर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना फॉर्म में आ जाती तो पाकिस्तान चार हिस्सों में बंट जाता। जिस तरह से नौसेना हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है, अगर आपकी वह क्षमता इस मिशन का हिस्सा होती तो पाकिस्तान का क्या होता, यह बताने की ज़रूरत नहीं है। एक तरह से पाकिस्तान बहुत भाग्यशाली है कि हमारी नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी वीरता नहीं दिखाई।”

साफ-साफ शब्दों में Rajnath Singh ने ये भी कहा है कि “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। यह सिर्फ एक विराम है, एक चेतावनी है। अगर पाकिस्तान ने फिर से यही गलती की तो भारत का जवाब और भी कड़ा होगा और इस बार उसे संभलने का भी मौका नहीं मिलेगा।”

पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का खुली चेतावनी!

पड़ोसी मुल्क को खुले तौर पर चेतावनी देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि “पाकिस्तान को यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर एक तरफ हमारी नौसेना समुद्र की तरह शांत है, तो दूसरी तरफ वह समुद्र जैसी सुनामी लाने की क्षमता भी रखती है।”

इसके साथ ही Rajnath Singh ने आतंक के आकाओं को नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान के हित में होगा कि वह अपनी धरती पर चल रहे आतंकवाद के ठिकानों को अपने हाथों से उखाड़ फेंके। इसकी शुरुआत उसे हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों को भारत को सौंपने से करनी चाहिए। ये दोनों न केवल भारत में ‘मोस्ट वांटेड आतंकवादियों’ की सूची में हैं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की नामित आतंकवादियों की सूची में भी हैं। मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को हाल ही में भारत लाया गया। अगर पाकिस्तान बातचीत को लेकर गंभीर है, तो उसे हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों को भारत को सौंप देना चाहिए ताकि न्याय हो सके।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026