---Advertisement---

Delhi Constable Suicide: मिजोरम की रहने वाली महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, दिल्ली के इस थाने में थी तैनात, जानें पूरी खबर

Delhi Constable Suicide: राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिली जानाकरी के अनुसार दिल्ली के किशनगढ़ थाने मे तैनात एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम लालथन माविल (Lalthan Mawil) बताया जा रहा है जिसकी उम्र 26 वर्ष थी।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 2, 2023 11:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Constable Suicide: राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के किशनगढ़ थाने मे तैनात एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम लालथन माविल (Lalthan Mawil) बताया जा रहा है जिसकी उम्र 26 वर्ष थी। मृतका को लेकर खबर है कि वो मूल रुप से मिजोरम की रहने वाली थी। अब इस क्रम में महिला कांस्टेबल के सुसाइड से जुड़ी कई तरह की संभावनाओं का जिक्र किया जा रहा है।

हालाकि प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई के आश्वासन दिए हैं। अब कहा जा रहा है कि प्रशासन मामले की जांच कर रही है और जैसे ही कोई जानकारी सामने आती है तो उसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

मिजोरम की रहने वाली थी मृतका

बता दें कि मृतका लालथन माविल मूल रुप से उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम की रहने वाली थी। उसकी तैनाती राजधानी दिल्ली के किशनगढ़ थाने में हुई थी। मृतका का शव मेहरौली इलाके से बरामद किया गया और कहा जा रहा है कि लालथन मेहरौली में ही रहती थी। हालाकि प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस मामले की तहकीकात कर इसके कारण का पता लगाया जा सकेगा।

ड्यूटी के लिए निकली थी लालथन माविल

मिली जानकारी के अनुसार लालथन माविल नामक महिला कांस्टेबल हर दिन की तरह अपनी दिनचर्या का पालन कर अपनी वर्दी पहन कर ड्यूटी के लिए निकली थी। महिला आरक्षी निधि सिंह की माने तो इस दौरान उसका फोन बजा और वो बात करते हुए वापस कमरे में चली गई जिसके बाद से उसके सुसाइड की खबर सामने आई।

हालाकि इस मामले में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में किसी भी तरह के बयान को सच मानना उचित नहीं होगा। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही इस मामले की जांच कर सुसाइड की गुत्थी को सुलझाने का काम किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment