---Advertisement---

Delhi-NCR News: इतने लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने से इन राज्यों को होगा जबरदस्त फायदा, दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी जाम से मुक्ति 

Delhi-NCR News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण’ NHAI ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बनाने से कई राज्यों के लोगों को जबरदस्त फायदा होने वाला है। 86 किलोमीटर लम्बा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी है। यह करीब 1400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 11, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi-NCR News: परिवहन मंत्रालय परियोजना कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर  को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पहले भी कई आउटर रूट्स बनाए गए हैं। इसमें पेरिफरल एक्सप्रेसवे, एक्सटर्नल पेरिफरल एक्सप्रेसवे, आउटर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेसवे, मेरठ एक्सप्रेसवे इत्यादि शामिल हैं। ऐसे में अब खबर ‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण’ NHAI की तरफ से आ रही है। बताया जा रहा है, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए NHAI ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर फाइनल होते ही 86 किलोमीटर का नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। ऐसे में इसके बन जाने से के राज्यों के लोगों को जबरदस्त फायदा होने वाला है। 

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए NHAI ने निकाला टेंडर

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की कवायद को लेकर अब पूर्ण विराम लग चुका है। इस सम्बन्ध में NHAI ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे को बनाने में कुल लागत 1400 करोड़ रुपए का आने वाला है। ऐसे में ‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण’ उम्मीद है, कि यह दो सालों में बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में इसे दो पैकेज में बांटा गया है। इसकी जानकारी खुद NHAI के परियोजना निदेशक मुकेश कुमार मीना ने दी है। वहीं इसके बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। खासकर के देखा जाए तो जो लोग IGI-एयरपोर्ट से होते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर की तरफ डेली सफर करते हैं, उन्हें राहत मिलेगी। 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की है तैयारी 

बता दें कि 86 किलोमीटर लम्बा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को ट्रांस-हरियाणा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी है। अब इस दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण हरियाणा के नारनौल से राजस्थान के अलवर तक किया जाएगा। ऐसे में देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। वहीं इसके बनने से पंजाब , हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के वाहन दिल्ली की तरफ न आकर सीधा मुंबई की तरफ जा सकेंगे। ऐसे में दिल्ली बिना यातायात प्रभावित हुए सुचारू रूप से चलेगा। ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर कम मशक्कत करनी पड़ेगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment