---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के इस इलाके में फर्जी ED अफसर बन बदमाशों ने लूटे 3.20 करोड़ रुपये, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi News: राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में फर्जी बदमाशों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अफसर बताकर एक घर से 3.20 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 15, 2023 6:32 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में फर्जी बदमाशों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अफसर बताकर एक घर से 3.20 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया है। खबरों की मानें तो नजफगढ़ निवासी सुंदर (परिवर्तित नाम) ने अपने गांव में जमीन का सौदा 4.70 करोड़ रुपये में किया था। इस सौदे में मिली रकम को उसने अपने घर में ही रखा था। इसकी भनक बदमाशों को लग गई और उन्होंने अचानक से शुक्रवार की रात को सुंदर के घर डाका डाल दिया। इसके साथ ही बदमाशों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर 3.20 करोड़ रुपये भी लूट लिए।

प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान का लेते हुए एक कार को जब्त कर 70 लाख रुपये नरेला में बरामद कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि आगे की कार्रवाई का क्रम जारी है और पुलिस की कोशिश है कि फर्जी बदमाशों को पकड़ जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाए।

ये है पूरा मामला

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में हुए इस फर्जी लूट की जानकारी सामने आने पर लोग चौंक जा रहे हैं। खबरों की माने तो पीड़ित सुंदर ने अपने गांव में किसी जमीन का सौदा किया था। इसके तहत उसने जमीन के बदले मिलने वाली रकम को घर में ही रखा था। शुक्रवार की रात बदमाश आए और खुद को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर उसके घर की जांच करने लगे। इसके बाद से बदमाशों ने घर में रखे 3.20 करोड़ रुपये को लूट लिया। पीड़ित की माने तो बदमाशों ने उसे खूब डराया-धमकाया और अंत में उसे अपने साथ ले जाकर मित्राउं गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया। बदमाशों ने कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित व उसकी मां के फोन भी जब्त कर लिया।

प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में हुए इस फर्जी लूट को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेकर अपनी जांच प्रक्रिया के तहत कार्रवाई आगे बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की पीसीआर वैन ने मामले की सूचना मिलने पर बदमाशों की एक कार को पकड़कर 70 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। ये बरामदगी नरेला नामक स्थान से की गई। प्रशासन का कहना है कि मामले में आवश्यक जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है कि हम जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर इस लूट कांड का खुलासा करेंगे जिसके बाद से उन पर सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Heat Alert 13 March 2026

मार्च 12, 2026

Leave a Comment