Delhi News: अगर आप भी दिल्ली में रहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल दिल्ली सरकार जल्द ही 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड बनाने की सोच रही है। वहीं खबर सामने आ रही है कि इसका कार्य अगले 6 महीने से शुरू हो सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एलिवेटेड रोड को 6 चरणों में निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली का जाम पूरे देश में काफी मशहूर है। कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग जाते है। हालांकि 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड बनाने से लाखों दिल्लीवासियों को फायदा होने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
6 चरणों में होगा 55 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण – Delhi News
हर रोज बड़ी संख्या में दिल्लीवासियों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। जिसकी वजह से कुछ दूर की दूरी तय करने में घंटों लग जाते है। यही वजह है कि सरकार 6 चरणों में 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण करने जा रही है। अगर रूट की बात करें तो पहले चरण में में 11.5 किलोमीटर का रूट तैयार किया जाएगा, जो कश्मीरी गेट से डीएनडी/आश्रम तक होगा। वहीं अगर दूसरे सेक्शन की बात करें तो यह आजादपुर से आईएसबीटी तक होगा, जो कि 9.5 किलोमीटर लंबा रूट रहने वाला है?
वहीं तीसरे सेक्शन की बात करें तो यह रूट 10.5 किलोमीटर का रहने वाला है जो डीएनडी फ्लाईवे से मोतीबाग तक होगा। इसके अलावा चौथे चरण में मोती बाग से राजोरी गार्डन तक होगा। वहीं पांचवे चरण में यह रूट 13.5 किलोमीटर लंबा रहेगा जो राजोरी गार्डन से पेसिफिक मॉल पीतमपुरा तक होगा। वहीं अंतिम चरण में 2.5 किलोमीटर लंबा जो ओआरआर पर चंगड़ी राम अखाड़ा से मजनू का टीला तक जाएगा।
लाखों दिल्लीवासियों को ऐसे पहुंचेगा फायदा
मालूम हो हर रोज बड़ी संख्या में लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। शाम और सुबह के वक्त तो स्थिति और चिंताजनक बन जाती है। कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग जाते है। इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ 55 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बना रही है।
जिसका काम अगले 6 महीने में शुरू हो जाएगा। बता दें कि जिन रूटों पर एलिवेटेड सड़क किया जाएगा। वह जाम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि इसके बनने से लाखों लोगों का आवागमन सुलभ हो जाएगा और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी।






