---Advertisement---

Delhi Weather Update: जीरो विजिबिलिटी के कारण 22 ट्रेनें लेट, ठंड से कापा पूरा उत्तर भारत; कई राज्यों में अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी। शीत लहर की चपेट में उत्तर भारत

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 14, 2024 11:28 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से ठिठुरन बरकरार है। आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सुबह, ठंडी और धुंध भरी रही। दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं सड़को पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। रविवार सुबह दिल्ली एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा और सड़को पर विजिबिलिटी शून्य हो गई।

घने कोहरे के कारण ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित

देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही है। साथ ही घने कोहरे के कारण आईजीआई हवाई अड्डे पर कई उड़ाने देरी से चल रही है। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। कई राज्यों में तो बारिश के भी आसार है। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज घने से बहुत घने कोहरे और 15 और 16 जनवरी को घने कोहरे का अनुमान लगाया है।

कोहरे ने थामी रफ्तार

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का सितम जारी है। कई जगहों पर तो विजिबिलिटी शून्य हो गई है। जिससे सड़को पर रेंगते नजर आए वाहन। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 16 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। इसके अलावा बिहार और राजस्थान में आज शीतलहर की संभावना है। आईएमडी ने हाइवे पर ड्राइव करने को लेकर यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026