---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से ठिठुरन बरकरार, जीरो विजिबिलिटी के कारण ट्रेन और हवाई यातायात प्रभावित

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौैसम विभाग ने कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 12, 2024 10:45 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। आपको बता दें कि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे की चादर के कारण विजिबिलिटी जीरो रही। जिसके कारण ट्रेनें और हवाई यातायात काफी प्रभावित हुआ। दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही है। देश के अधिकतर हिस्सों में सर्दी का सितम जारी है। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी के कारण कई उड़ाने देरी से चल रही है।

ठंड की मार से यात्री बेहाल

भारतीय रेलवे के मुताबिक दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही है। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी के कारण कई उड़ाने देरी से चल रही है। उड़ानो के आगमन और प्रस्थान में एक से चार घंटे की देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सर्दी का सितम जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी के अनुसार 12 जनवरी से 16 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं 12 और 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बेहद घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। विभाग के अनुसार 12 और 13 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, उत्तरी मध्य प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्यों में बरसात होगी और सर्दी बढ़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026