---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत से लेकर पूर्वोतर तक, घने कोहरे और ठंड ने बढ़ाई कई राज्यों की चिंता! जानें कैसा रहेगा Delhi, Haryana में आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक हर जगह ठंड की आहट नजर आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 16, 2024 12:10 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में घना कोहरा के साथ- साथ ठंड ने भी दस्तक दे दिया है। मालूम हो कि उत्तर से लेकर पूर्वोतर तक कई राज्यों में घने कोहरे के कारण लोगों को सुबह और शाम के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 16 नवंबर यानि Aaj Ka Mausam के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

उत्तर भारत से लेकर पूर्वोतर तक घने कोहरे का आतंक

आईएमडी यानि मौसम विज्ञान विभाग ने 16 और 17 नवंबर की सुबह के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मालूम हो कि घना कोहरा का कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे के साथ- साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की भी संभावना जताई है।

कैसा रहेगा Delhi और Rajasthan में Aaj Ka Mausam

बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से सुबह के वक्त कोहरा नजर आ रहा है। इसके अलावा दिल्ली में भी हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं विभाग के अनुसार आज सुबह और शाम के वक्त भी घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 18 नवंबर के बाद दिल्ली में ठंड की आहट हो सकती है। वहीं अगर राजस्थान में Aaj Ka Mausam की बात करें तो विभाग के अनुसार “आज सुबह से लेकर 18 नवंबर की सुबह तक पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है”।

यूपी और बिहार में भी Aaj Ka Mausam रहेगा सर्द

मालूम हो कि दिवाली के बाद से ही बिहार में सुबह और शाम के समय घने कोहरे की चादर छा जा रही है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। वहीं आईएमडी ने आज के लिए बिहार के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

वहीं अगर यूपी की बात करें तो यूपी में भी बिहार जैसे ही हालात है। IMD के अनुसार आज सुबह और शाम के वक्त कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वहींं आने वाले दिनों में दोनों ही राज्यों में ठंड का आगमन हो सकता है।

हरियाणा में भी Aaj Ka Mausam रहेगा सर्द भरा

IMD के अनुसार आज यानि 16 नवंबर की सुबह तक हरियाणा के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और 17 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यानि आने वाले दिनों में हरियाणा में भी ठंड का जोरदार अटैक देखने को मिल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026