---Advertisement---

वजीरपुर हत्याकांड को लेकर Anurag Dhanda के तल्ख तेवर! राजधानी की सरकार को कटघरे में खड़ा कर लगाए गंभीर आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने वजीरपुर हत्याकांड को लेकर दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने भरत नगर एसएचओ का बयान साझा करते हुए सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं जिसकी खूब चर्चा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 18, 2026 6:25 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी मुखरता से सरकार को निशाने पर ले रही है। आप नेताओं ने वजीरपुर हत्याकांड को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने भी इसी क्रम में 12 मार्च की रात हुई सनसनीखेज वारदात का जिक्र किया है।

अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली के भरत नगर के एसएचओ का बयान साझा करते हुए सरकार को नशा तस्करों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। आप नेता ने तल्ख रुख धारण कर पूछा है कि यदि सरकार अपराधियों को छुड़वाएगी, तो दिल्ली कैसे अपराध और नशे की चंगुल से बच पाएगी? अनुराग ढ़ांडा के तल्ख रुख सुर्खियों मे हैं।

दिल्ली सरकार पर Anurag Dhanda का करारा प्रहार!

आप नेता ने वजीरपुर हत्याकांड का जिक्र करते हुए दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो रिपोर्ट साझा की गई है।

वीडियो रिपोर्ट में दिल्ली के पुलिस भारत नगर के एसएचओ बता रहे हैं कि सरकार अपराधियों और नशा तस्करों को छुड़वा रही है। दरअसल, 12 मार्च की रीत वजीरपुर में नशेबाजों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।

पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अनुराग ढ़ांडा का आरोप है कि पुलिस लीपापोती कर मामले को खत्म करना चाहती है। उन्होंने सरकार द्वारा एसएचओ को लाइन हाजिर करने पर पूछा है कि ऐसे कैसे राजधानी अपराध और नशे की चंगुल से बच पाएगी।

वजीरपुर हत्याकांड को लेकर राजधानी दिल्ली में सनसनी!

12 मार्च की रात वजीरपुर के जेजे कॉलोनी में कथित रूप से नशे में धुत बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी। युवकों ने मृतक को बेल्ट, लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से बुरी तरह पीटा। इस हादसे में शख्स की मौत के बाद परिवार बेसहारा हो गया है और मृतक की तीनों बेटियां अनाथ हो गई हैं।

आम आदमी पार्टी मुखरता के साथ वजीरपुर हत्याकांड को उठाते हुए पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग कर रही है। अनुराग ढ़ांडा, सौरभ भारद्वाज समेत तमाम आप नेता लगातार पुलिस कार्रवाई पर संदेह प्रकट करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हैं। इस मामले को लेकर पूरी दिल्ली में सनसनी मची है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026