---Advertisement---

BJP Leader Suicide: बाथरूम में फिसलने से नहीं, गोली लगने से हुई BJP युवा नेता की मौत, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Delhi News: राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत एक भाजपा नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 23, 2023 4:30 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत एक भाजपा नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। खबरों की मानें तो मृतक युवा का नाम करन बंका था जो ग्रेटर कैलाश के बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री के पद पर अपना दायित्व निभा रहा था। इस संबंध में पहले कहा गया कि करण बंका अपने बाथरूम में फिसल गए हैं जिससे की उन्हें गंभीर चोट आई है और इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अब इस संबंध में प्रशासन को जानकारी मिली है कि मृतक युवा करन बंका ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी की है।

अपने पीएसओ के पिस्टल से मारी गोली

दिल्ली (Delhi) पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भाजपा के इस उभरते हुए नेता करन बंका ने अपने ही पीएसओ की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दावा किया जा रहा है कि करन बंका इन दिनों आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे जिसके कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालाकि इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और कहा जा रहा है कि धीरे-धीरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा।

बाथरूम में फिसलने का दावा

दरअसल बीते दिन पुलिस को इस मामले में जानाकरी मिली और बताया गया कि बीजेपी नेता करन अपने बाथरुम में फिसल गए हैं जिससे की उन्हें गंभीर रुप से चोट आई है। इसके बाद से करन को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाकि जब इस क्रम में मामले की जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस अस्पताल पहुंची तो उन्हें पता चला कि इस युवा ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। इसके बाद से जांच का क्रम जारी है। बताया जा रहा है कि करन बंका सामाजिक जीवन में काफी सुलझे हुए व्यक्ति थे और साथ ही राजनीतिक रुप से भी सक्रिय थे। उनकी पकड़ भी अच्छी थी। अब इस क्रम में दिल्ली पुलिस का जांच जारी है और धीरे-धीरे मामले का खुलासा किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Heatwave Alert 9 June 2026

जून 8, 2026

Heatwave Alert 8 June 2026

जून 7, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

कल का मौसम 5 June 2026

जून 4, 2026