---Advertisement---

CM Kejriwal ने आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों को बताया मिथ्या

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम पर बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मनीष सिसोदिया के बहाने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 6, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के लोगों को एक बड़ी सौगात दी। इस सौगात से अब दिल्ली से नोएडा सफर करने वालों को जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी। बता दें कि सीएम केजरीवाल ने सोमवार को आश्रम में बने फ्लाई ओवर का उद्घाटन कर जनता को इसे सौंपा। सोमवार यानि आज से आश्रम पर बने इस फ्लाईओवर से आम नागरिक आवागमन कर सकते हैं। दिल्ली – नोएडा को जोड़ने वाले इस फ्लाई ओवर के खुलने से यात्रा के समय 25 मिनट की बचत होगी।

मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों को बताया मिथ्या

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जहां एक तरफ दिल्ली के लोगों को बड़ी सौगात दी, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों को भी मिथ्या बताया। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि अभी तक इस मार्ग को खोल दिया जाता लेकिन मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार होने की वजह से इसे खोलने में देरी हुई। बता दें कि इससे पहले आश्रम के इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था लेकिन सिसोदिया के गिरफ्तार होने के बाद इसका समय बढ़ा दिया गया।

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया की CBI कोर्ट में पेशी आज, जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

इन मार्गों पर अवगामन में होगी आसानी

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के लोगों को नोएडा और गाजियाबाद की तरफ आने – जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए इस ओवर फ्लाई का निर्माण करवाया था। इस ओवर फ्लाई की देखरेख भी मनीष सिसोदिया ही कर रहे थे ऐसे में अब उनके जेल जाने के बाद आज सीएम केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया। जेल जाने से पहले सिसौदिया ने इस ओवर फ्लाई का औपचारिक निरीक्षण भी किया था। इसके उद्घाटन के बाद से दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद की तरफ यात्रा करने वाले लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली सिसोदिया को राहत, CJI बोले- जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएं

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026