---Advertisement---

UP में पॉवर कट पर CM Kejriwal का तंज, मुख्यमंत्री योगी से पूछा- बिजली इतनी महंगी, फिर क्यों लग रहे कट ?

CM Kejriwal: उत्तर प्रदेश में लगातार लग रहे पॉवर कट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 25, 2023 4:03 अपराह्न

Arvind Kejriwal Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Kejriwal: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार पॉवर कट लगे रहे हैं। जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतें पेश आ रही है। अब इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर तंज कसा है। अरविंद केजरीवाल ने CM योग ने पूछा की यूपी में बिजली इतनी महंगी होने के बाद भी कट ल रहे हैं, ऐसा क्यों ? जबकि, ऐसा तो दिल्ली में होना चाहिए था।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में BJP के कार्यक्रम में बवाल, एक नेता ने दूसरे पर चलाई गोली, लोगों ने खदेड़कर की पिटाई

बिजली महंगी, फिर क्यों लग रहे कट ?

CM केजरीवाल ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में तो बिजली फ्री नहीं है ? उल्टे UP में बिजली बहुत महंगी है। फिर क्यों इतने पॉवर कट लग रहे हैं ? उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली फ्री भी है और 24 घंटे आती है। कोई पॉवर कट नहीं लगता। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को AAP पर भरोसा है। दिल्ली में पढ़े लिखे प्रोफेशनल ईमानदार लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि हम पर आरोप लगाने वाली BJP कभी खुद की तरफ भी देख ले।

केजरीवाल ने CM योगी पर साधा निशाना

बता दें कि CM केजरीवाल कई बार यूपी में पॉवर कट का मुद्दा उठा चुके हैं। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने कई मौकों पर इस बात का जिक्र किया है। इन दिनों भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हर साल गर्मी के सीजन में बिजली की खपत बढ़ जाती है। अन्य राज्यों की तरह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी पिछले कुछ समय से बिजली की डिमांड बढ़ी है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में पॉवर कट लग रहे हैं। इसी मौके को लपकते हुए CM केजरीवाल ने BJP और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: Hajipur Gas Leak: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, डेयरी प्लांट में लीक हुई गैस, 1 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026