---Advertisement---

Rekha Gupta: यमुना कायाकल्प, स्वच्छ पेयजल समेत इन वादों पर मुहर लगाएगी BJP सरकार! Delhi CM के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

सीएम Rekha Gupta के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार दिल्लीवासियों को स्वच्छ पेयजल से लेकर भ्रष्टाचार मुक्त शासन उपलब्ध कराएगी। Delhi CM के नेतृत्व में ही यमुना कायाकाल्प मिशन को भी जल्द रफ्तार दी जाएगी, ताकि स्थिति पहले से बेहतर हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 26, 2025 2:42 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: बीजेपी की नई नवेली सरकार के लिए मजिल दूर है और मेहनत भी खूब करनी है। हालांकि, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली BJP सरकार अभी से लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जुट गई है। पहली कैबिनेट बैठक में ही उपराज्यपाल विके सक्सेना ने स्पष्ट किया है कि बीजेपी सरकार संकल्प पत्र में किए सभी वादों को पूरा करेगी। सीएम Rekha Gupta खुद इसके लिए तमाम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने का काम कर रही हैं। दिल्ली सीएम के नेतृत्व में पहले यमुना कायाकल्प और दिल्लीवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली सीएम का कहना है कि राजधानी में प्रगति की जो भी गति बाधित रही है, उसे रफ्तार दी जाएगी ताकि लोगों तक सुविधा पहुंच सके।

दिल्लीवासियों से किए वादों पर मुहर लगाएगी Rekha Gupta की सरकार

रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली BJP सरकार दिल्लीवासियों से किए सभी वादों पर मुहर लगाएगी। इसमें स्वच्छ पेयजल से लेकर यमुना कायाकल्प, स्वच्छ दिल्ली, महिला सशक्तिकरण समेत कई बड़े-बड़े वादे हैं। उनका कहना है कि दशक भर से जारी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का असर दिल्लीवासियों के विकास पर पड़ा है। ऐसे में अब दिल्ली सीएम Rekha Gupta पूरी प्राथमिकता के साथ बगैर किसी भेदभाव के दिल्लीवासियों को सौगात देंगी और चुनावी वादों को पूरा करेंगी। बता दें कि Delhi CM ने पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का निर्णय लिया जिसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में इन कार्यों को रफ्तार देंगी Delhi CM

Rekha Gupta की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई विकास कार्यों को रफ्तार देने वाली है। इसमें गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना, उन्हें प्रतिमाह 2500 रुपए का भत्ता देना और गर्भवती महिला को 21000 रुपए की आर्थिक मदद और पोषण किट उपलब्ध कराने जैसे कार्य शामिल हैं। Delhi CM की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी और दिल्लीवासियों को उनका लाभ दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026