---Advertisement---

नदी क्रूज और हरित परिवहन को बढ़ावा देंगी Rekha Gupta! यमुना तट का समग्र विकास कर Delhi CM पेश करेंगी बड़ी मिसाल

दिल्ली सीएम Rekha Gupta का प्रयास दिल्लीवासियों के लिए अवसरों के कई नए द्वार खोलेगा। Delhi CM ने स्पष्ट कर दिया है कि BJP सरकार यमुना नदी तटों का समग्र विकास कर नाव पर्यटन और फेरी सेवाओं को बढ़ावा देगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 15, 2025 5:31 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: राजधानी की तस्वीर बदलने को प्रयासरत दिल्ली सीएम रेखा शर्मा ने एक और बड़ी मिसाल पेश कर दी है। सीएम रेखा शर्मा ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली सरकार यमुना नदी के सभी तटों का समग्र विकास करेगी। Delhi CM के निर्देशों पर नदी क्रूज और हरित परिवहन को बढ़ावा देने पर भी विचार किया जा रहा है। सीएम Rekha Gupta का दावा है कि पर्यटन व फेरी सेवाओं से जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा। इससे दिल्लीवासियों के लिए अवसरों के द्वार खुलने के भी आसार हैं। तमाम स्थानीय लोग इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने रोजमर्रा के लिए धन का इंतजाम कर सकेंगे।

नदी क्रूज और हरित परिवहन को बढ़ावा देंगी Rekha Gupta!

दिल्ली सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यमुना नदी का जिर्णोद्धार करना उनकी प्राथमिकता है। इस कड़ी में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली और केन्द्र सरकार ने एक MoU साइन किया है। इस एमओयू के तहत केन्द्र व दिल्ली सरकार के सांझा प्रयास से यमुना नदी पर नाव पर्यटन और फेरी सेवाओं का विकास हो सकेगा। इसके तहत Rekha Gupta की सरकार सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किमी के दायरे में सुविधाजनक परिवहन सेवाओं को रफ्तार देगी। Delhi CM का प्रयास नदी क्रूज और हरित परिवहन को भी बढ़ावा देगा। दिल्ली सीएम का कहना है कि यमुना नदी का समग्र विकास उनका लक्ष्य है, ताकि दिल्लीवासियों के लिए अच्छा माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

Delhi CM के प्रयासों से दिल्लीवासियों के लिए खुलेंगे अवसर के द्वार

यमुना नदी का जीर्णोधार दिल्लीवासियों के लिए अवसरों के कई नए द्वार खोलेगा। इससे लोगों के समक्ष अवसर ही अवसर होंगे। यमुना नदी के तटों का समग्र विकास पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देगा। नदी में उतरने वाले हर क्रूज के संचालन हेतु मैनपावर की आवश्यकता होगी। इसमें स्थानीय लोग ही काम आएंगे। इतना ही नहीं, गंगा नदी के घाटों के तर्ज पर ही यमुना नदी के घाट भी विकसित किए जाएंगे। इससे सर्वप्रथम राजधानी की तस्वीर बदलेगी और दूसरी चीज ये है कि पर्यटक आकर्षित होंगे। यमुना आरती देखने के लिए भी श्रद्धालुओं का मजमा लगेगा। कुलजमा बात ये है कि दिल्ली सीएम Rekha Gupta का प्रयास दिल्लीवासियों के वरदान से कम नही होगा। Delhi CM की पहल ना सिर्फ अवसरों के द्वार खोलेगी, बल्कि लोगों की जीवन शैली पर सकारात्मक असर भी डालेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026