---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway पर जल्द मिल सकती है गुडन्यूज, सुगम हो जाएगा मिनी स्विट्जरलैंड का सफर, एक दिन में पूरी हो जाएगी ट्रिप!

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को जल्द ही खोला जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से मिनी स्विट्जरलैंड तक का सफर सुगम होने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2025 4:44 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-एनसीआर के आसपास कई एक्सप्रेसवे तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से एक नाम दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का भी है। यह एक्सप्रेसवे एकसाथ 2 राज्यों और दिल्ली को आपस में कनेक्ट करेगा। जी हां, यह दिल्ली से शुरू होकर देहरादून तक जाएगा। 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के खुलने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली से देहरादून के बीच सिर्फ 2.5 घंटे में सफर पूरा किया जा सकेगा। ऐसे में इसके खुलने पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से सुगम हो जाएगा मिनी स्विट्जरलैंड का सफर

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल,
Delhi Dehradun Expressway के शुरू होने के बाद भारत के मिनी स्विट्जरलैंड तक की आवाजाही काफी आसान हो सकती है। जी हां, स्विट्जरलैंड यूरोप वाला देश नहीं, बल्कि भारत का स्विट्जरलैंड, जो चोपता है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। चोपता एक मशहूर हिल स्टेशन है, जोकि काफी सुंदर प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है। साथ ही चोपता में ट्रैकिंग करने का लुत्फ भी उठा सकते हैं और आसमान को काफी करीब से निहार सकते हैं।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से एक दिन में करें मिनी स्विट्जरलैंड की ट्रिप

मॉनसून के दौरान या बाद में Delhi Dehradun Expressway शुरु होने से मिनी स्विट्जरलैंड पहुंचना काफी सुगम हो जाएगा। चोपता तक जाने के लिए दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का सहारा ले सकते हैं। देहरादून पहुंचने के बाद आपको रुद्रप्रयाग तक जाना होगा। इसके बाद बस या टैक्सी के माध्यम से मिनी स्विट्जरलैंड यानी चोपता पहुंचा जा सकता है। ऐसे में अगर आप दिल्ली से 2.5 घंटे में देहरादून पहुंच जाते हैं, तो उसके बाद लगभग 3 घंटे में चोपता पहुंचा जाएंगे। मिनी स्विट्जरलैंड में पूरा दिन गुजारकर आप रात को वापस दिल्ली के लिए निकल सकते हैं। इस तरह से एक दिन में मिनी स्विट्जरलैंड की ट्रिप पूरी हो सकती है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का काम लगभग हुआ पूरा

उधर, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Delhi Dehradun Expressway का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। मगर बचे हुए कार्य को एक महीने के अंदर पूरा किया जा सकता है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण लिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत हो सकती है। 6 लेन के इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर सुगम हो सकता है।

Delhi Dehradun Expressway Opening Date

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की खुलने की तारीख जुलाई 2025 बताई जा रही है। मगर अभी तक इस संबंध में कुछ भी ऑफिशियल नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026