Delhi Dehradun Expressway: पहाड़ों पर घूमने वाले पर्यटकों को जल्द एक बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। सबसे खास बात है कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पहाड़ों का सफर तो आसान होगा, साथ ही दूरी काफी कम हो जाएगी। हम बात कर रहे है Delhi Dehradun Expressway के बारे में, दरअसल इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि 14 अप्रैल 2026 को पीएम मोदी इसका उद्घाटन कर सकते है। गौरतलब है कि यह एक्सप्रेसवे कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इस रूट पर यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलने जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Delhi Dehradun Expressway के उद्घाटन की फाइनल डेट कंफर्म
देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्सप्रेसवे में से Delhi Dehradun Expressway के उद्घाटन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 14 अप्रैल 2026 को पीएम मोदी इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते है। माना जा रहा है कि इससे दिल्ली से देहरादून आने जाने वाले लाखों लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंचेगा जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा, दिल्ली से देहरादून की दूरी कवेल 2.5 से 3 घंटे की रह जाएगी, जबकि अभी करीब 6-7 घंटे का समय लगता है। इसके साथ ही घूमने के शौकीन लोगों के लिए भी यह एक्सप्रेसवे एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। चार धाम यात्रियों के लिए यह एक अहम रूट साबित हो सकता है।
खूबसूरत नजारों के साथ मिलेंगी ये खास सुविधाएं
अगर Dehradun Expressway के खासियत की बात करें तो इसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी काफी कम हो जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों को रास्ते में खूबसूरत जंगल के साथ सुदर पहाड़ भी नजर आएंगे। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़े, जगह-जगह पर खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट के साथ रेस्ट एरिया का निर्माण किया गया है। वहीं इमरजेंसी के दौरान तुरंत एलबुलेंस की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।
साथ ही पूरे एक्सप्रेसवे पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए है, ताकि मॉनिटरिंग अच्छे से की जा सके, साथ ही 12 किलोमीटर लंबे एलीवेटेड ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। नीचे से जानवर गुजरेंगे, तो वहीं ऊपर से गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा। मालूम हो कि अभी देहरादून के लिए राजाजी नेशनल पार्क से होकर गुजरना पड़ता है, जानवरों का डर रहता है कि वह रात को सड़क पर आ सकते है।





