---Advertisement---

Delhi Election Result: चुनावी हार-जीत से इतर गुरु Avadh Ojha का दमदार अंजाद! विपक्षी को भी बना लिया प्रशंसक; देखें Video

Delhi Election Result: विपक्षी को भी अगर कोई नेता अपना फैन बना ले, तो उसकी शख्सियत कई मायने में खास हो जाती है। Avadh Ojha का नाम उन नेताओं में एक है। हाल ही में राजनीतिक पदार्पण करने वाले अवध ओझा ने दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के दरम्यिान बीजेपी उम्मीदवार से मुलाकात की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 8, 2025 12:22 अपराह्न

Delhi Election Result
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Election Result: विपक्षी को भी अगर कोई नेता अपना फैन बना ले, तो उसकी शख्सियत कई मायने में खास हो जाती है। Avadh Ojha का नाम उन नेताओं में एक है। हाल ही में राजनीतिक पदार्पण करने वाले अवध ओझा ने दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के दरम्यिान बीजेपी उम्मीदवार से मुलाकात की है। एनएनआई ने अवध ओझा और रवि नेगी के बीच हुई मुलाकात का वीडियो सांझा किया है। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस Video के कई खास मायने हैं जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे। इसके साथ ही आपको Delhi Election Result से जुड़े लेटेस्ट अपडेट भी सांझा करेंगे।

Delhi Election Result आप नेता Avadh Ojha का दमदार अंजाद!

समाचार एजेंसी एएनआई के एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में अवध ओझा और रवि नेगी एक-दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता और विरोध से इतर हुई ये मुलाकात कई मायनो में खास है। एक ओर जहां पक्ष-विपक्ष के नेता तनिक सी बात पर भाषाई मर्यादाओं को पार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसी मुलाकातें बेहद खास हो जाती है। चुनावी कैंपेन के दौरान अवध ओझा और रवि नेगी ने भी जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। लेकिन वो चुनावी कैंपेन तक की सीमित रहा। अब Delhi Election Result से इतर जाकर दोनों नेताओं का ऐसे मिलना कईयों के लिए सबक साबित हो सकता है।

दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली में लहर नहीं, बल्कि बीजेपी की आंधी है। एग्जिट पोल के तर्ज पर चुनावी परिणाम आते नजर आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 70 में 46 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। दर्जन भर से ज्यादा ऐसे सीट हैं जहां अंतर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। वहीं राजधानी की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी फिलहाल 24 सीटों पर आगे है। फिलहाल मतगणना का दौर जारी है और आसार है कि आंकड़ों में परिवर्तन हो। हालांकि, दिल्ली में सरकार बीजेपी के नेतृत्व में ही बनती नजर आ रही है। देर शाम तक तस्वीरें पूरी तरह साफ हो जाएंगी और दिल्ली में नई सरकार किसकी बनेगी ये सबके सामने होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026