---Advertisement---

Delhi Metro Accident: दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर दर्दनाक घटना, चपेट में आने से यात्री की मौत; वीडियो वायरल

Delhi Metro Accident: सामान्यतः कहा जाता है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। ज्यादातर जल्दबाजी करने वालों के साथ ये वाक्य सत्य साबित होता नजर आता है। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में संचालित होने वाली मेट्रो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 30, 2023 3:05 अपराह्न

Delhi Metro Accident
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Metro Accident: सामान्यतः कहा जाता है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। ज्यादातर जल्दबाजी करने वालों के साथ ये वाक्य सत्य साबित होता नजर आता है। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में संचालित होने वाली मेट्रो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दरअसल ये घटना छतरपुर मेट्रो स्टेशन की है जहां जल्दबाजी में स्टेशन से बाहर निकलने के चक्कर में एक व्यक्ति सीढ़ियों या एस्केलेटर की बजाय पटरियों को पार करने लगा। इसी दौरान मेट्रो आ गई और उसे घसीट कर थोड़ी दूर तक ले गई। मौके पर मौजूद अधिकारी की मानें तो मेट्रो की चपेट में आने से व्यक्ति थोड़ी दूर तक घसीटता नजर आया और फिर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। लोग जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्दबाजी व लापरवाही में इस तरह से उठाए गए कदम लोगों के जान जाने की कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में मेट्रो या परिवहन के अन्य किसी भी माध्मय से सफर करते वक्त तय नियम व शर्तों का पालन करना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल दिल्ली मेट्रो की इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालाकि व्यक्ति इतनी बुरी तरह से मेट्रो में फंसा कि उसे निकाल पाना संभव नहीं लग रहा। खबरों की मानें तो मृतक व्यक्ति की पहचान यूपी के कानपुर के रहने वाले भूरा सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1730150373048893850

सीढ़ियों या एस्केलेटर का करें इस्तेमाल

दिल्ली के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में मेट्रो का संचालन देखने को मिलता है। मेट्रो के संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम भी किए जाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एस्केलेटर (चलसोपान) के साथ सीढ़ियों व लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाती है जिससे यात्री आसानी से प्लेटफॉर्म से बाहर निकल सकें। ऐसे में सभी यात्रियों को इस गाइडलाइन का पालन करते हुए सीढ़ियों के साथ एस्केलेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे यात्रियों की सुरक्षा को ही मजबूती मिलती है और वे सकुशल अपनी यात्रा को पूरा कर गंतव्य स्थल को पहुंचते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Delhi Pollution

अक्टूबर 22, 2026