---Advertisement---

Delhi MLA Salary Hike: दिल्ली के मंत्री-विधायकों की मौज, फिर से बढ़ा ली अपनी पगार

दिल्ली में मंत्रियों और विधायकों का वेतन बढ़ा दिया गया है। पारित प्रस्ताव पर विचार के बाद 14 फरवरी 2023 को राष्ट्रपति की मंजूरी दे दी गई। जहां सामान्य विधायकों का वेतन 54 हजार से बढ़ाकर 90 हजार ही हुआ, वहीं दिल्ली के सीएम, मंत्रियों, स्पीकर तथा नेता प्रतिपक्ष को वेतन के रूप में 72 हजार से बढ़कर अब 1 लाख 70 हजार रुपए मिलेंगे। इसके बाद विधि, न्याय एवं विधायी कार्य विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर बढ़ी हुई सैलरी 14 फरवरी 2023 से लागू कर दी.

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 13, 2023 10:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi MLA Salary Hike: दिल्ली में मंत्रियों और विधायकों का वेतन बजट सत्र 2023 के शुरू होने से पहले ही बढ़ा दिया गया है। जहां सामान्य विधायकों का वेतन 54 हजार से बढ़ाकर 90 हजार ही हुआ, वहीं दिल्ली के सीएम, मंत्रियों, स्पीकर तथा नेता प्रतिपक्ष को वेतन के रूप में 72 हजार से बढ़कर अब 1 लाख 70 हजार रुपए मिलेंगे। यह बढ़ी हुई सैलरी 14 फरवरी 2023 से लागू मानी जाएगी। राष्ट्रपति से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

12 साल बाद हुई वेतन बढ़ोतरी

आपको बता दें पिछले साल जुलाई 2022 को दिल्ली विधानसभा में जनप्रतिनिधियों के वेतन बढ़ोतरी के संबंध में प्रस्ताव पारित किए गए थे। विधानसभा ने तब 5 अलग अलग विधेयक पारित कर गृह मंत्रालय को भेजे थे। अब जाकर पारित प्रस्ताव पर विचार के बाद 14 फरवरी 2023 को राष्ट्रपति की मंजूरी दे दी गई। इसके बाद विधि, न्याय एवं विधायी कार्य विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। इस तरह 12 साल बाद दिल्ली के विधायकों की वेतन बढ़ोतरी हुई है। मंजूरी के बाद विधायकों के वेतन में 66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ साथ विधायकों को अब हर कार्यकाल में एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और एक मोबाइल खरीदने के लिए अतिरिक्त 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Vidhansabha Election 2023: AIMIM की राजस्थान में एंट्री से कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किलें, ओवैसी ने चला ये दांव

तब और अब विधायकों का वेतन-भत्ता-

बेसिक वेतन
पहले-12,000                        अब-30,000
विधानसभा भत्ता पहले-18,000 अब-25,000
किराया भत्ता पहले-6,000        अब-10,000
टेलिफोन भत्ता पहले-8,000      अब-10,000
सचिवालय भत्ता पहले-10,000  अब-15,000
कुल पहले-54,000                 अब-90,000

मुख्यमंत्री,मंत्रियों,स्पीकर और नेता विपक्ष का वेतन-भत्ता-

वेतन पहले-20,000,              अब-60,000
विधानसभा भत्ता पहले-8,000, अब-30,000
सत्कार भत्ता पहले-4,000,      अब-10,000
दैनिक भत्ता पहले 1,000,       अब-1,500
कुल पहले- 72,000,              अब-1,70,000

ये भी पढ़ें: Punjab News: IPS अधिकारी संग शादी रचाएंगे पंजाब के शिक्षामंत्री बैंस, जानें कौन हैं ज्योति

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 11, 2026