---Advertisement---

Delhi News: पहली बारिश में एयरपोर्ट की छत गिरने से 1 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल; जानें मंत्री Ram Mohan Naidu का पक्ष

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बीती रात से हो रही भीषण बारिश काल बन कर उभरी है। दरअसल पहली बारिश में ही आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट की छत भरभरा कर गिर गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 28, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली में बीती रात से हो रही भीषण बारिश काल बन कर उभरी है। दरअसल पहली बारिश में ही आज सुबह दिल्ली (Delhi News) एयरपोर्ट की छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे की चपेट में आने 1 यात्री की मौत हो गई है तो वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने मौके पर पहुंच कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राहत-बचाव कार्य के लिए तत्काल रूप से आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम, अग्नि सुरक्षा टीम, CISF व NDRF की टीमों को साइट पर उपलब्ध कराया गया है।

पहली बारिश में भरभरा कर गिरी एयरपोर्ट की छत

राजधानी दिल्ली में बीती रात से ही भीषण बारिश का दौर देखने को मिला जिसके कारण जगह-जगह जलजमाव वाली स्थिति हो गई। पहली बारिश में ही दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एक हादसा देखने को मिला और एयरपोर्ट की की छत भरभरा कर गिर गई।

एयरपोर्ट की छत गिरने के बाद तत्काल रूप से राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया और फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से 1 यात्री की मौत हो गई तो वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जायजा लेने पहुंचे राम मोहन नायडू

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरने के बाद केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु मौके पर जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहत-बचाव कार्य से जुड़े निर्देश भी दिए।

राम मोहन नायडू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर की छतरी का एक हिस्सा गिर गया है। इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और जो लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे को देखते हुए आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम, अग्नि सुरक्षा टीम, CISF व NDRF की टीमों को राहत-बचाव के निर्देश दिए गए हैं।” केन्द्रीय मंत्री के मुताबिक “स्थिति अभी नियंत्रण में है और टर्मिनल भवन के बाकी हिस्से को बंद कर गहन निरीक्षण किया जा रहा है ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो।”

टर्मिनल-1 से रद्द हुई उड़ान

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने का असर उड़ान सेवा पर पड़ा है। एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक टर्मिनल-1 से संचालित होने वाली सभी उड़ान को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी की टीम टर्मिनल-1 से यात्रियों को टर्मिनल-2 व टर्मिनल-3 पर ले जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 से उड़ान सेवा जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026