---Advertisement---

Delhi News: Arvind Kejriwal के इस्तीफे की पेशकश से गहमा-गहमी! सियासी उथल-पुथल के बीच AAP ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली की सियासत लगातार हिचकोले खा रही है। इसका आशय ये है कि दिल्ली में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं और इसकी खास वजह है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तीफे की पेशकश करना।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2024 11:57 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली की सियासत लगातार हिचकोले खा रही है। इसका आशय ये है कि दिल्ली में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं और इसकी खास वजह है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा इस्तीफे की पेशकश करना। दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा बेल ऑर्डर जारी होने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सबको चौंकाते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी और कहा कि जब तक जनता उन्हें इस पद पर बैठने को नहीं कहेगी, तब तक वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

Arvind Kejriwal द्वारा इस्तीफे की पेशकश होने के साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए तमाम नामों पर चर्चा शुरू हो चुकी है और सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। इस तमाम राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आज दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा ऐलान किया है। ऐसे में आइए हम आपको पूरे प्रकरण के बारे में विस्तार से बताते हैं। (Delhi News)

AAP का बड़ा ऐलान

राजधानी दिल्ली में सियासी उथल-पुथल के बीच ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। AAP की ओर से दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि “कल मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा सौंपेंगे और इस्तीफा स्वीकार होते ही विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद विधायक दल एक नेता का चुनाव करेगा और जो नेता चुना जाएगा वह उपराज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के पास दावा पेश करेगा। विधायक हमारे साथ हैं तो जाहिर तौर पर उस व्यक्ति को बुलाया जाएगा और मुझे लगता है कि यह पूरी प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी हो जाएगी।”

केन्द्र पर साधा निशाना

AAP नेता व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ”इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई मौजूदा मुख्यमंत्री जेल से बाहर आकर खुद ये ऐलान कर रहा हो कि अगर आप मुझे ईमानदार मानते हैं तो मुझे वोट दें। ये पहली बार होगा कि एक मुख्यमंत्री ईमानदारी के नाम पर चुनाव लड़ेंगे और वो भी तब, जब देश की केंद्र सरकार के साथ-साथ तमाम एजेंसियां ​​चाहें वो ईडी हो, सीबीआई हो, इनकम टैक्स हों, सभी ​​मुख्यमंत्री के पीछे पड़ी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 2 साल में जो कुछ भी किया है उसके बावजूद मुख्यमंत्री को अभी भी अपनी जनता और अपनी ईमानदारी पर भरोसा है। दिल्ली की जनता इतनी उत्सुक है कि चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल को वोट देकर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026