---Advertisement---

Delhi News: CM Arvind Kejriwal का महिलाओं को तोहफा, वर्किंग वुमेन अब नाइट शिफ्ट में भी कर सकेंगी काम, सरकार बनाएगी कानून!

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अब महिलाएं पूरी सुरक्षा के साथ नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 29, 2023 11:04 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 29, 2023 2:48 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अब महिलाएं पूरी सुरक्षा के साथ नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी। केजरीवाल सरकार में श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने इसके ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।

गौर हो कि श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक कर महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति को लेकर श्रम विभाग के अधिकारियों से चर्चा की थी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की। ड्राफ्ट को मंजूरी मिलने के बाद श्रम विभाग अब जनता से इसपर सुझाव मांगेगा और उसके बाद ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UPSRTC की वेबसाइट हैक होने के बाद सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, यात्रियों के पैसे किए वापस

महिलाओं को अवसर देना चाहिए

गौर हो कि शुक्रवार को हुई बैठक में यह तय किया गया कि महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए उन्हें नाइट शिफ्ट में काम करने का अवसर देना (Delhi News) चाहिए। लेकिन इसके लिए महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा। उनकी सुरक्षा के लिए कार्यस्थल पर उचित इंतजाम करने होंगे।

‘महिलाएं रात 7 बजे से सुबह 6 तक कर सकती हैं काम’

श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि आज दिल्ली व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति नियम 2023 के मानकों पर जो ड्राफ्ट बनाया गया है उसपर चर्चा की है। इस दौरान फैसला लिया गया है कि महिलाएं भी रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक काम कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए महिलाओं की सहमति होना जरूरी है।

यातायात की करनी होगी व्यवस्था

उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं नाइट शिफ्ट में काम करेंगी तो ऑफिस की ओर से घर से दफ्तर तक यातायात की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए शौचालय, पीने के लिए पानी और उनके आवागमन के लिए उचित व्यवस्थान होनी चाहिए।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026