---Advertisement---

Delhi Pollution: जहरीली हवा की चपेट में राष्ट्रीय राजधानी! 400 तक पहुंचा AQI, दिवाली से पहले ही सांस लेना हुआ मुश्किल

Delhi Pollution: दिवाली पर प्रदूषण जहरीला ना हो जाए इसके लिए सरकार की तरफ से सख्ती दिखाई जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे 8 जगह पर खतरा दहला देने वाला रहा है। इसे लेकर क्या जानकारी दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Delhi Pollution
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Pollution: जहां दिवाली का त्योहार करीब है और ठंड राष्ट्रीय राजधानी में दस्तक दे चुकी हैं लेकिन इस तक के बीच हवा की गुणवत्ता अभी से बद से बद्तर स्थिति में आ चुकी है। यह मंगलवार को 331 दर्ज किया गया लेकिन इस सबके बीच आने वाले दिनों में यह और भी खराब हो सकता है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से सख्ती बरती जा रही है। दिल्ली पॉल्यूशन को लेकर एक्शन मोड चालू है लेकिन तमाम चेतावनियों के बावजूद कई शहरों में एक्यूआई 400 के पार भी देखा गया है जानिए पूरी खबर डिटेल्स में।

AQI ने बढ़ा दी दिल्लीवालों की सिरदर्दी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक मंगलवार को सुबह 7 बजे लगभग दिल्ली का एक्यूआई 331 बताया जा रहा है। वहीं कई ऐसे इलाके भी थे जहां हवा की गुणवत्ता 400 के बाद गंभीर श्रेणी में बताया जा रहा है। स्थिति इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि आने वाले समय में दिवाली की वजह से हवा की गुणवत्ता बद से बत्तर हो सकती है।

 

किन जगहों पर हवा की गुणवत्ता हुई बद्तर

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के 58 में से 33 जगहों पर हवा ‘बेहद खराब’ पाई गई। बवाना, रोहिणी, नरेला, पंजाबी बाग और डीटीयू (DTU) जैसे 8 इलाकों में AQI ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गया। आईटीओ, पटपड़गंज, पूसा और आरके पुरम में भी हवा बहुत खराब रही। नोएडा का AQI 307 तो गुरुग्राम और गाजियाबाद में हवा ‘खराब’ श्रेणी में बताई जा रही है।

क्या है दिवाली को लेकर Delhi Pollution पर रोक लगाने की तैयारी

दिल्ली पॉल्यूशन पर लगाम लगाने और पूरी तरह से बचने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव, एंटी स्मोक गन का इस्तेमाल और पार्किंग की फीस बढ़ा दी गई है ताकि कम से कम गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाए। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन वाले काम को बंद कर दिया गया है। वहीं दिवाली को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लोगों को 2 दिन के लिए छूट दी है। 7 और 8 नवंबर को ग्रीन क्रैकर्स फोड़ने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा पूरी तरह से पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सर्टिफाइड ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दी गई है तो वहीं डेंजर जोन जैसे स्कूल अस्पताल के आसपास पटाखे छोड़ने की मनाही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 3, 2026